📅 Tuesday, 15 September 2026 | 09:46 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 75,090.61 ▲ +308.85 (+0.41%) निफ्टी 50: 23,453.55 ▲ +55.45 (+0.24%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹154,350 🥈 चांदी (1kg): ₹239,400 ☁️ उज्जैन: 26°C (बादल छाए रहेंगे)
इंदौर

महू भी हाईअलर्ट पर, 27 एयरपोर्ट बंद... 430 उड़ानें रद्द

📅 09 May 2025, 01:25 AM ✍️ paliwalwani ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
महू भी हाईअलर्ट पर, 27 एयरपोर्ट बंद... 430 उड़ानें रद्द
महू भी हाईअलर्ट पर, 27 एयरपोर्ट बंद... 430 उड़ानें रद्द

महू. खबरों के अनुसार केन्द्रीय रक्षा मंत्रालय ने इंदौर के पास स्थित महू के लिए भी हाईअलर्ट जारी किया है... इधर, घरेलू एयरलाइंस द्वारा 430 उड़ानें रद्द कर दी गई हैं, तो शनिवार 10 मई 2025 तक के लिए 27 एयरपोर्ट बंद कर दिए गए हैं...!

नई दिल्ली: पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर भारत की एयर स्ट्राइक के बाद देश के 15 से अधिक एयरपोर्ट पर पैसेंजर एयर ट्रैफिक फ्लाइट को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। इस कारण 400 से अधिक फ्लाइट प्रभावित हुई हैं। अकेले इंडिगो की 165 फ्लाइट प्रभावित हुई हैं। जबकि एयर इंडिया, स्पाइसजेट, एयर इंडिया एक्सप्रेस, अकासा एयर और अन्य कुछ विदेशी एयरलाइंस की फ्लाइट भी प्रभावित हुई हैं।

एयरलाइंस और अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल उन एयरपोर्ट को बंद किया गया है। जो पाकिस्तानी सीमा के करीब हैं। इनमें श्रीनगर, लेह, जम्मू, अमृतसर, पठानकोट, चंडीगढ़, जोधपुर, जैसलमेर, शिमला, धर्मशाला, जामनगर शामिल हैं। इनके अलावा अमृतसर, भुज, राजकोट और हिंडन एयरपोर्ट भी शामिल हैं। भारतीय एयरलाइंस का कहना है कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इन एयरपोर्ट से फ्लाइटों का टेक ऑफ और लैंडिंग बंद किया गया है।

हेल्पलाइन नंबर या वेबसाइट पर करें चेक

पाकिस्तानी सीमा से लगते तमाम एयरपोर्ट से 10 मई 2025 या अगले आदेशों तक पैसेंजर फ्लाइट मूवमेंट बंद रखा जा रहा है। इस बीच हालातों पर नजर रखते हुए निर्णय लिया जाएगा। एयरलाइंस का कहना है कि वह यात्रियों की असुविधा को देखते हुए उन्हें रिफंड या फिर उनके यात्रा करने की डेट को आगे बढ़ाने के लिए कोई चार्ज नहीं ले रही है। एयरलाइंस ने यात्रियों को यह भी सलाह दी है कि वह अपनी फ्लाइट लेने से पहले उसकी स्थिति के बारे में जरूर जान लें। इसके लिए वह अपनी एयरलाइंस के हेल्पलाइन नंबर या वेबसाइट पर जाकर अपनी फ्लाइट की यथास्थिति के बारे में जान सकते हैं।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें