📅 Friday, 18 September 2026 | 03:00 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,200.00 ▼ -310.00 (-0.41%) निफ्टी 50: 23,800.00 ▼ -95.50 (-0.40%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹155,570 🥈 चांदी (1kg): ₹246,200 🌤️ उज्जैन: 24°C (हल्के बादल)
इंदौर

मेवाड़ सांस्कृतिक मंच इंदौर देगा हुनरों को अवॉर्ड

📅 21 January 2020, 11:23 PM ✍️ Sunil paliwal-Anil bagora ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
मेवाड़ सांस्कृतिक मंच इंदौर देगा हुनरों को अवॉर्ड
मेवाड़ सांस्कृतिक मंच इंदौर देगा हुनरों को अवॉर्ड

● इंदौर में जल्द ही मेवाड फिमेल अवॉर्ड-रजिस्ट्रेशन शुरू

 इंदौर। पालीवाल समाज के पत्रकार एवं मेवाड़ सांस्कृतिक मंच इंदौर संयोजक श्री शेखर बागोरा ने पालीवाल वाणी से चर्चा करते हुए बताया कि इंदौर में शीघ्र मेवाड फिमेल अवॉर्ड की नई शुरूवात की जा रही है। श्री शेखर बागोरा ने आगे बताया कि समाज में कई तरह की प्रतिभा से समाज अंजान बना हुआ है, उसी हुनर को तरासने का काम मेवाड़ सांस्कृतिक मंच इंदौर के द्वारा किया जा रहा है। अवॉर्ड में शिक्षा, डांस में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों के अतिरिक्त फेंसी ड्रेस का आयोजन मध्यप्रदेश में पहली बार मेवाड फिमेल अवॉर्ड से पालीवाल ओर मेनारिया समाज के हुनरों को नए मंच से शीघ्र अवॉर्ड मिलेगा। इसकी शुरूवात इंदौर से की जा रही, बाद में राष्ट्रीय स्तर पर आयोजन करने की पहल की जाएगी। शिक्षा क्षेत्र में बारहवीं से हायर एजुकेशन में 85 फीसदी से ज्यादा नंबर लाने वाली बालिकाओं का सम्मान होगा। अभी तक घर और खुशी के मौके पर डांस का हुनर दिखाने वाली प्रतिभा को मंच दिया जा रहा है। जिसमे उम्र का कोई बंधन नही है। ग्रुप डांस में हर उम्र की प्रतिभा एक साथ नज़र आएगी। फैंसी ड्रेस मुकाबले में पंद्रह साल से ऊपर की लड़कियों और महिलाओं को मौका मिलेगा। जिसके लिए मेवाड फिमेल अवॉर्ड समिति का गठन करते हुए सर्वश्री कन्हैयालाल व्यास (दादू), दिलीप  जोशी, ओम पानेरी, संतोष जोशी, राजेश बागोरा, सचिन व्यास, अनिल दवे, राकेश जोशी, प्रकाश जोशी, दिनेश जोशी, ललित पुरोहित, कैलाश पुरोहित, धर्मेन्द्र पुरोहित, नारायण जोशी, शांतिलाल पालीवाल की अगुवाई में शीघ्र आयोजन होगा। मेवाड फिमेल अवॉर्ड के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है। अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए मोबाईल नंबर 9039194307 पर संपर्क कर सकते है।

!! आओ चले बांध खुशियों की डोर...नही चाहिए अपनी तारीफो के शोर...बस आपका साथ चाहिए...समाज विकास की ओर !!

● पालीवाल वाणी ब्यूरो- Sunil Paliwal-Anil Bagora...✍

? Whatsapp पर हमारी खबरें पाने के लिए हमारे मोबाइल नंबर 9039752406 को सेव करके हमें व्हाट्सएप पर Update paliwalwani news लिखकर भेजें...

? Paliwalwani News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Email- paliwalwani2@gmail.com

09977952406-09827052406-Whatsapp no- 09039752406

● एक पेड़...एक बेटी...बचाने का संकल्प लिजिए...

● नई सोच... नई शुरूआत... पालीवाल वाणी के साथ...

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें