📅 Wednesday, 23 September 2026 | 06:02 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,529.08 ▲ +234.08 (+0.32%) निफ्टी 50: 23,329.00 ▼ -17.40 (-0.07%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹155,720 🥈 चांदी (1kg): ₹253,700 ☁️ उज्जैन: 23°C (बादल छाए रहेंगे)
इंदौर

मेनारिया ब्राह्मण समाज इंदौर ने विमान हादसे में दिवंगतों को श्रद्धांजलि अर्पित

📅 16 June 2025, 11:32 AM ✍️ paliwalwani ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
मेनारिया ब्राह्मण समाज इंदौर ने विमान हादसे में दिवंगतों को श्रद्धांजलि अर्पित
मेनारिया ब्राह्मण समाज इंदौर ने विमान हादसे में दिवंगतों को श्रद्धांजलि अर्पित

अहिल्या प्रतिमा पर श्रद्धांजलि देकर रखा 2 मिनट का मौन

इंदौर. 

अखिल भारतीय मेनारिया ब्राह्मण समाज 52 श्रेणी इंदौर द्वारा बड़ी संख्या में समाजजन राजवाड़ा इंदौर स्थित माँ अहिल्या प्रतिमा पर पहुंचे, जहां अहमदाबाद में विमान हादसे में दिवंगत हुए मेनारिया समाज के दो सदस्य श्री वर्दीचंद जी मेनारिया एवं श्री प्रकाश जी मेनारिया तथा बांसवाड़ा के डॉक्टर जोशी दंपति उनके बच्चे और इंदौर की बहू सिख समाज की बेटी हरदीप कौर सहित 275 दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. 

वहीं दुर्घटना में हुए घायल के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की. इस मौके पर सर्वश्री समाज के वरिष्ठ समाससेवी रंगलाल पानेरी, भंवरलाल जोशी, दुर्गा प्रसाद जोशी, रामचंद्र जोशी, ललित जोशी, विवेक पुरोहित, लाला जोशी, राजेश पानेरी, राधेश्याम पुरोहित, कमल व्यास, कमला शंकर जोशी, ओम पानेरी, सुमित मेहता, रमेश जोशी, निलेश जोशी, सत्यनारायण पुरोहित, पंकज मेहता, विनोद मेहता, पीयूष मेहता, गोपाल जोशी, अशोक जी, अमित मेनारिया, कमलेश जोशी सहित समाजजन उपस्थित हुए. 

समाजसेवी श्री गिरीश जोशी ने कहा कि समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री भंवर धीरज जी पानेरी एवं श्री भरत जी मेनारिया, श्री ओंकार लाल जी मेनारिया ने विश्वास दिलाया कि हादसे में मृतक के परिजनों के लिए समाज सदैव साथ खड़ा हैं और समाज के दोनों परिवार के लिए समाज हर संभव सदैव उपस्थित रहेगा. समाज जनों ने माँ अहिल्या के चरणों में दिवंगत आत्मा की आत्मा शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें