📅 Monday, 26 October 2026 | 07:26 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,123.83 ▼ -125.57 (-0.17%) • निफ्टी 50: 22,600.00 ▼ -87.70 (-0.39%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹140,470 • 🥈 चांदी (1kg): ₹199,200 • ☀️ उज्जैन: 22°C (साफ आसमान)
इंदौर

पालीवाल समाज के सदस्य कोरोना वायरस में देवदुत बनकर कर रहे है समाजसेवा

📅 27 April 2020, 08:26 PM • ✍️ Sunil paliwal-Anil bagora • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
पालीवाल समाज के सदस्य कोरोना वायरस में देवदुत बनकर कर रहे है समाजसेवा
पालीवाल समाज के सदस्य कोरोना वायरस में देवदुत बनकर कर रहे है समाजसेवा

इंदौर। पालीवाल समाज के नाम से प्रसिद्व रेवेन्यु नगर, अन्नपूर्णा रोड़ इंदौर के निवासी एवं पालीवाल समाज के युवा बंधु कोरोना संक्रमण वायरस की चिंता ना करते हुए मोहल्ले वासियों को निरंतर अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे है। पालीवाल समाज के सक्रिय सदस्य और भारतीय जनता पार्टी के पूर्व संयोजक श्री भोलाशंभु बागोरा ने पालीवाल वाणी को बताया कि सिद्वार्थ नगर रहवासी संघ अध्यक्ष के संयुक्त प्रयासों से तथा आयुर्वेदिक महाविद्यालय के डॉ. सतीशचंद्र शर्मा के निर्देशन में क्षेत्र में आयुर्वेदिक औषधि का घर-घर वितरण किया जा रहा है। इस औषधि के सेवन से नागरिकों व महिलाओं एवं बच्चों की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी, सेवन की विधि भी पेम्पलेट में बताई गई है। इस कार्य में कमल व्होरा, चिराग बागोरा, विनोद पुरोहित का भरपूर सहयोग मिल रहा है, वही विधायक श्रीमती मालिनी गौड़, संतोष लाला, सहित अनेक नागरिकों ने आयुवैदिक कॉलेज के सभी स्टॉफ को हार्दिक बधाई दी एवं कोरोना संक्रमण वायरस कोविड-19 के योद्वाओं का अभिनंदन किया। 

!! आओ चले बांध खुशियों की डोर...नही चाहिए अपनी तारीफो के शोर...बस आपका साथ चाहिए...समाज विकास की ओर !! 

● पालीवाल वाणी ब्यूरो-Sunil paliwal-Anil bagora...✍️

? सूचना : आप भी अगर कोरोना के संबंध में अपील करना चाहते है तो कृपया Whatsapp No. 9039752406 पर आप दोनों के जोड़ी से फोटो भेंजे तथा नाम/गांव सहित जानकारी लिखकर हमें भेंज दिजिए...। निःशुल्क सेवाएं : 09977952406-09827052406

● एक पेड़...एक बेटी...बचाने का संकल्प लिजिए...

● नई सोच... नई शुरूआत... पालीवाल वाणी के साथ...

!! कोरोना से डरे नहीं...डटकर मुकाबला कीजिए...जीत हर कदम...देशवासियों की होगी...!!

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें