Wednesday, 25 March 2026

इंदौर

इंदौर में राजस्व विभाग में बड़ी कार्रवाई : राजस्व निरीक्षक और पटवारी को किया निलंबित

indoremeripehchan.in
इंदौर में राजस्व विभाग में बड़ी कार्रवाई : राजस्व निरीक्षक और पटवारी को किया निलंबित
इंदौर में राजस्व विभाग में बड़ी कार्रवाई : राजस्व निरीक्षक और पटवारी को किया निलंबित

कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने राजस्व निरीक्षक और पटवारी को किया निलंबित, दिये जांच के आदेश

तहसीलदार को दिया कारण बताओ नोटिस

इंदौर. 

कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने राजस्व विभाग में लापरवाही और अनुशासनहीनता के मामलों में सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने तहसील सांवेर में पदस्थ राजस्व निरीक्षक और पटवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है, वहीं पूरे प्रकरण की जांच के भी आदेश जारी किए हैं। इसके साथ ही तहसीलदार सुश्री पूनम तोमर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, तहसील सांवेर में सीमांकन कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण नहीं किया गया। साथ ही आवेदक एवं उसके परिवार के साथ कथित रूप से असहज एवं अनुचित व्यवहार करने तथा शिकायत निवारण प्रणाली के प्रति उदासीनता बरतने के आरोप सामने आए। इन गंभीर शिकायतों के आधार पर कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने सख्त कार्रवाई करते हुए राजस्व निरीक्षक धर्मेंद्र गुप्ता एवं पटवारी दीपशिखा केथवास को निलंबित कर दिया है।

निलंबन संबंधी जारी आदेश में उल्लेख किया गया है कि दोनों शासकीय सेवकों का आचरण मध्यप्रदेश सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के तहत कदाचरण की श्रेणी में आता है तथा शासकीय कार्य के प्रति लापरवाही को दर्शाता है। इस आधार पर उन्हें मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

निलंबन अवधि में दोनों अधिकारियों का मुख्यालय तहसील सांवेर निर्धारित किया गया है तथा उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्रदान किया जाएगा। कलेक्टर श्री वर्मा ने जांच की जिम्मेदारी सौपी अपर कलेक्टर श्री राय को इसी प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर श्री वर्मा ने अपर कलेक्टर श्री रोशन राय को शिकायत की विस्तृत जांच करने के निर्देश भी दिए हैं। श्री राय को निर्देशित किया गया है कि जांच कर प्रतिवेदन शीघ्र प्रस्तुत किया जाए।

कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने कहा है कि शासकीय कार्यों में लापरवाही एवं आमजन के साथ अनुचित व्यवहार किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
Latest News
Trending News