📅 Wednesday, 21 October 2026 | 01:09 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,852.90 ▼ -876.40 (-1.17%) • निफ्टी 50: 22,888.95 ▼ -257.25 (-1.11%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹145,170 • 🥈 चांदी (1kg): ₹214,400 • ☀️ उज्जैन: 23°C (साफ आसमान)
इंदौर

हंसदास मठ के महामंडलेश्वर रामचरणदास महाराज संयुक्त भारतीय धर्म संसद में

📅 30 October 2020, 02:58 AM • ✍️ Sunil Paliwal-Anil Bagora • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
हंसदास मठ के महामंडलेश्वर रामचरणदास महाराज संयुक्त भारतीय धर्म संसद में
हंसदास मठ के महामंडलेश्वर रामचरणदास महाराज संयुक्त भारतीय धर्म संसद में

इंदौर । (विनोद गोयल...)  बड़ा गणपति, पीलियाखाल स्थित हंसदास मठ के महामंडलेश्वर महंतश्री रामचरणदास महाराज को संयुक्त भारतीय धर्म संसद की केंद्रीय महासमिति ने अपने केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल में सदस्य मनोनीत किया है। मठ के पं. पवन शर्मा ने बताया कि संयुक्त भारतीय धर्म संसद का गठन हिंदू, जैन, सिख आदि भारतीय धर्म एवं संप्रदायों के बीच समरसता तथा धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए किया गया है जिसमें देशभर के 541 सदस्य केंद्रीय महासमिति में मनोनीत किए गए हैं। संसद के राष्ट्रीय संयोजक जयपुर के अरूण मालू ने हंसदास मठ के महामंडलेश्वर एवं इंदौर खालसा के महंत श्रीरामचरणदास महाराज को केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल में सदस्य मनोनीत किया है। इसमें अयोध्या सिद्धपीठ के स्वामी करपात्री महाराज, द्वारका स्थित द्वारकाधीश मंदिर के महंत अश्विन भाई पुरोहित, जयपुर के सरस निकुंज के शुक्र संप्रदाय के आचार्य अलबेली श्री माधुरीशरण महाराज, प्रयागराज के अक्षयवट पातालपुरी मंदिर के महंत रवींद्रनाथ योगेश्वर, नासिक के लक्ष्मणरेखा मंदिर पंचवटी के महंत श्री श्रीकांताचार्य महाराज, मगरवाड़ा गुजरात के मणिभद्र मंदिर के जैनाचार्य विजययति महाराज, मुजफ्फरपुर बिहार के गरीबनाथ मंदिर के महंत विनय पाठक, कटरा जम्मू-कश्मीर के श्री चैतन्य स्वामी, दिल्ली स्थित मरघट बालाजी मंदिर के महंत श्री वरूण शर्मा एवं अरूणाचल प्रदेश के परशुराम कुंड के महंत परशुराम बाबा भी केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल में मनोनीत किए गए हैं। यह पहला मौका है जब इंदौर के महंत एवं महामंडलेश्वर को इस महत्वपूर्ण संगठन में केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल में मनोनीत किया गया है।

● पालीवाल वाणी ब्यूरों-Sunil Paliwal_Anil bagora...✍️

? निःशुल्क सेवाएं : खबरें पाने के लिए पालीवाल वाणी से सीधे जुड़ने के लिए अभी ऐप डाउनलोड करे :  https://play.google.com/store/apps/details?id=com.paliwalwani.app सिर्फ संवाद के लिए 09977952406-09827052406

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें