📅 Friday, 18 September 2026 | 03:01 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,200.00 ▼ -310.00 (-0.41%) निफ्टी 50: 23,800.00 ▼ -95.50 (-0.40%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹155,570 🥈 चांदी (1kg): ₹246,200 🌤️ उज्जैन: 24°C (हल्के बादल)
इंदौर

मध्य प्रदेश: युवक पर शादी के बाद अपनी ही सौतेली बेटी को लेकर भागने का आरोप, पत्नी ने दर्ज कराया केस

📅 10 July 2021, 06:33 PM ✍️ Paliwalwani ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
मध्य प्रदेश: युवक पर शादी के बाद अपनी ही सौतेली बेटी को लेकर भागने का आरोप, पत्नी ने दर्ज कराया केस
मध्य प्रदेश: युवक पर शादी के बाद अपनी ही सौतेली बेटी को लेकर भागने का आरोप, पत्नी ने दर्ज कराया केस

मध्य प्रदेश में एक युवक पर अपनी शादी के महज 15 दिनों बाद अपनी ही सौतेली बेटी के साथ फरार होने का आरोप लगा है। घटना इंदौर की है। इस मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया है कि 5 जुलाई को इंदौर के लसौदिया इलाके में हुई घटना के बाद इलाके के लोग भी हैरान हैं। अब जिस महिला ने युवक से प्रेम विवाह किया था अब उसी महिला ने अपने पति के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया है। पीड़िता ने पुलिस से अपील की है कि वो उसके पति और उसकी बेटी को ढूंढ निकाले। आरोपी युवक की पहचान संतोष सिंह के तौर पर हुई है। इस मामले में केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने केस की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है और आरोपी युवक तथा महिला की बेटी को खोज निकालने का प्रयास जारी है। 

पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया है कि शादी के कुछ दिनों बाद संतोष उसकी बेटी से शादी करने के बारे में बातचीत करने लगा। इस बात को लेकर पति-पत्नी के बीच लड़ाई होने लगी। युवती का कहना है कि उसने कई बार संतोष को समझाने की कोशिश की लेकिन वो अपनी ही सौतेली बेटी से शादी करने की बात पर अड़ा रहा है। 

शिकायत के मुताबिक 5 जुलाई की रात संतोष घर पर आया और उसने जबरन अपनी सौतेली बेटी को अपनी कार में बैठा लिया। इसके बाद वो वहां से फरार हो गया। पीड़ित महिला का कहना है कि उनकी बेटी उसके साथ जाने के लिए तैयार नहीं थी, इसलिए उसने उसके साथ जबरदस्ती की। महिला के मुताबिक जब संतोष उसकी बेटी को जबरन कार में बैठा रहा था तब लड़की मदद के लिए चीख रही थी लेकिन किसी ने भी उस वक्त मदद नहीं की थी। इस मामले में 5 जुलाई की देर रात महिला ने थाने में पहुंच कर केस दर्ज कराया। 

पुलिस का कहना है कि महिला की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। युवक और पीड़ित महिला की बेटी की तलाश जारी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में सभी एंगल से जांच की जाएगी। पुलिस का दावा है कि आरोपी युवक को जल्द ही ढूंढ निकाला जाएगा। 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें