इंडेक्स मेडिकल कॉलेज के लेफ्टिनेंट कर्नल डॉ अजय सिंह ठाकुर हुए पीएचडी से सम्मानित
इंदौर : इंडियन हैबिटेट सेंटर, दिल्ली में वर्ल्ड रिसर्चर्स समिट-2022 का आयोजन किया गया। 8 मई 2022 को इस समिट में इंडेक्स मेडिकल कॉलेज, अस्पताल एवं रिसर्च सेंटर के मेडिकल सुपरिटेंडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल डॉ अजय सिंह ठाकुर को स्वास्थ्य विज्ञान के क्षेत्र में पीएचडी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
समिट में देश की कई गणमान्य हस्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। वर्ल्ड रिसर्चर्स समिट-2022 में सम्मानित मुख्य अतिथि के रूप में डॉ राजकुमार रंजन सिंह (विदेश और शिक्षा राज्य मंत्री) और विशेष अतिथि के रूप में रिटायर्ड जनरल डॉ विक्रम देव डोगरा (आयरन मैन, इंडियन आर्मी) उपस्थित थे। यह सम्मान डॉ अजय सिंह ठाकुर को इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी थियोफनी यूनिवर्सिटी, हैती (यूएन एफिलिएटेड) द्वारा स्वास्थ्य और चिकित्सा के क्षेत्र में उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए प्रदान किया गया।
वर्ल्ड रिसर्चर्स समिट-2022 में पीएचडी अवॉर्ड से सम्मानित होने पर इंडेक्स ग्रुप के चेयरमैन श्री सुरेश सिंह भदौरिया, वाइस चेयरमैन श्री मयंकराज सिंह भदौरिया, इंडेक्स मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ जी एस पटेल के साथ ही इंडेक्स मेडिकल कॉलेज की फैकल्टी, स्टाफ एवं मैनेजमेंट द्वारा डॉ अजय सिंह ठाकुर को बधाई दी गई एवं उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की गई।
इंडेक्स ग्रुप के चेयरमैन श्री सुरेश सिंह भदौरिया ने कहा कि "देश की राजधानी दिल्ली में आयोजित वर्ल्ड रिसर्चर्स समिट-2022 में देश के कई प्रतिष्ठित व्यक्तियों को सम्मानित किया गया, जिनमें मुख्य रूप से इंडेक्स मेडिकल कॉलेज से डॉ अजय सिंह ठाकुर, आईएएस श्री यशपाल यादव आदि शामिल थे। डॉ अजय सिंह ठाकुर का सम्मान होना सिर्फ इंडेक्स मेडिकल कॉलेज ही नहीं अपितु पूरे शहर के लिए गर्व की बात है। हमारी शुभकामनाएं उनके साथ है।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
पुष्य नक्षत्र पर दोगुनी होगी समृद्धि, रतलाम ज्वेलर्स के साथ : हर डिज़ाइन है कुछ खास और हर जेवर में है राजसी एहसास
नानाभाई ज्वेलर्स' के अद्वितीय आभूषणों के साथ इस पावन पुष्य नक्षत्र पर अपने जीवन में लाएं अक्षय समृद्धि और अप्रतिम सौंदर्य
योजना बंद, नौकरी चालू... निगम में CMM-CO का ‘बैकडोर खेल’....? : निगम के अपने कर्मचारी 20-25 साल से इंतजार में... बाहर से आए कर्मियों पर मेहरबानी..? : एक और घोटाला ED "लोकायुक्त भी हुए असहाय..?