📅 Monday, 05 October 2026 | 06:08 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 71,909.70 ▼ -570.60 (-0.79%) • निफ्टी 50: 22,421.95 ▼ -198.45 (-0.88%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹149,000 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,400 • ☀️ उज्जैन: 22°C (साफ आसमान)
इंदौर

Jain wani : वरिष्ठ समाजसेवी श्री प्रीतम चंद जैन का यूँ चले जाना, जैन समाज के लिए दुखद घड़ी

📅 18 April 2025, 03:50 PM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Jain wani : वरिष्ठ समाजसेवी श्री प्रीतम चंद जैन का यूँ चले जाना, जैन समाज के लिए दुखद घड़ी
Jain wani : वरिष्ठ समाजसेवी श्री प्रीतम चंद जैन का यूँ चले जाना, जैन समाज के लिए दुखद घड़ी

राजेश जैन दद्दू 

इंदौर. 

दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के राष्ट्रीय महासचिव श्री विनय जी जैन के पिता वरिष्ठ समाजसेवी श्री प्रीतम चंद जैन का शोक समाचार सुनकर हृदय द्रवित है, अभी हाल ही में महावीर जयंती के दिन ही तो बहुत श्रद्धा से जुलुस में शामिल होकर पालकियों में विराजित श्रीजी की आरती वंदना कर रहें थे. ’फेडरेशन के राष्ट्रीय मिडिया प्रभारी राजेश जैन दद्दू ने बताया कि परसो ही विनय भाई पापा जी एवं परिवार को कुण्डलपुर, बहोरीबंद दर्शन कराने गए थे और दो दिनों में ही यह दुःखद समाचार मिल जाने से समाज में शोक की लहर दौड़ गई.

इंदौर दिगम्बर जैन समाज के वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. जैनेन्द्र जैन महावीर ट्रस्ट के अध्यक्ष अमित कासलीवाल, फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेन्द्र कांसल, हंसमुख गांधी, टीके वेद, सुशील पांड्या, भुपेंद्र जैन, विपुल बांझल, प्रदीप गंगवाल एवं फेडरेशन की राष्ट्रीय शिरोमणि संरक्षिका पुष्पा कासलीवाल, श्रीमती मुक्ता जैन एवं संपूर्ण जैन समाज, इष्ट, मित्रो, रिश्तेदारों सहित सैकड़ों लोगों ने श्रद्धांजलि देते हुए वीर प्रभु से प्रार्थना करते है कि दिवंगत आत्मा शीघ्र ही मोक्ष मार्ग पर प्रस्थान करें व परिवार पर आये गहन दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें.

!! ओम शांति...ओम शांति...ओम शांति...!!

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें