📅 Wednesday, 23 September 2026 | 05:32 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,529.08 ▲ +234.08 (+0.32%) निफ्टी 50: 23,329.00 ▼ -17.40 (-0.07%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹155,720 🥈 चांदी (1kg): ₹253,700 ☁️ उज्जैन: 23°C (बादल छाए रहेंगे)
इंदौर

Jain wani : विश्व जैन संगठन के नेतृत्व में 8 बसों से गिरनार तीर्थ के लिए 500 यात्रीयो का जत्था रवाना

📅 03 July 2025, 11:06 AM ✍️ paliwalwani ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Jain wani : विश्व जैन संगठन के नेतृत्व में 8 बसों से गिरनार तीर्थ के लिए 500 यात्रीयो का जत्था रवाना
Jain wani : विश्व जैन संगठन के नेतृत्व में 8 बसों से गिरनार तीर्थ के लिए 500 यात्रीयो का जत्था रवाना

जैन सामाजिक संगठनों  के पदाधिकारियों एवं समाज के वरिष्ठ जनों ने विदा किया

राजेश जैन दद्दू : धर्म समाज प्रचारक

इंदौर.

भगवान नेमीनाथ की मोक्षस्थली पर मोक्षकल्याणक महोत्सव में शामिल होने के लिए मां अहिल्या की नगरी इंदौर शहर से 500 से अधिक जैन श्रद्धालुओं का 8 स्लीपर कोच बेसों से जत्था सोमवार शाम 7 बजे महावीर बाग एरोड्रम रोड से गिरनार तीर्थ क्षेत्र के लिए रवाना हुआ।

यह धार्मिक यात्रा जैन समाज के लिए महत्वपूर्ण है, जिसको लेकर समंग्र जैन श्रद्धालुओं में भी खासा उत्साह दिखा। तीर्थ यात्रियों को महावीर बाग एरोड्रम रोड से जैन समाज के वरिष्ठ समाजसेवियों एवं धार्मिक संगठनों द्वारा विदाई दी गई।

यात्रा के संयोजक विश्व जैन संगठन इंदौर के अध्यक्ष मंयक जैन एवं प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने जानकारी देते हुए बताया कि भगवान नेमीनाथ के मोक्षकल्याण दिवस 2/7/25 बुधवार को लेकर देशभर के जैन तीर्थ क्षेत्रों में एवं जिनालयों में भगवान नेमीनाथ स्वामी का मोक्ष कल्याणक महोत्सव मनाया जाएगा। जिसमें गिरनार पर्वत का विशेष महत्व है।

यहीं से भगवान नेमीनाथ ने मोक्ष प्राप्त किया था। इस धार्मिक आयोजन में इंदौर सहित देशभर से लगभग 50000 श्रद्धालु गिरनार जी पहुंचकर भगवान नेमिनाथ को सामूहिक रूप से निर्वाण लाडू चढ़ाएंगे दद्दू ने बताया कि गिरनार

 तीर्थ के तीर्थ यात्रियों को विदाई देने के लिए लिए 8 बसों के पुनयार्जक सहित समाज श्रेष्ठी कांतिलालल बंम, राजीव जैन पार्षद, प्रदीप बड़जात्या,कैलाश वेद, डॉ जैनेंद्र जैन, पूर्व पार्षद पवन जैन , जयदीप जैन ,मनोज काला, नकुल पाटोदी जैनेश झांझरी महावीर जैन विरेन्द्र बड़जात्या पवन पाटोदी संगीता विनायका आदि गणमान्य उपस्थित थे। सभी ने यात्रियों को यात्रा की सफलता के लिए शुभकामनाएं देते हुए सभी के सहयोग यह यात्रा 

यह यात्रा महावीर बाग एरोड्रम रोड से  यात्रा को रवाना करने के लिए आज शाम 6 बजे सभी बसों के  उन्होंने श्रद्धालुओं को शुभ मंगलकामनाओं के साथ विदा किया और यात्रा की सफलता और मंगलमय यात्रा की अनुमोदना की। संयोजक मंयक जैन ने बताया कि यात्रा के दौरान सभी श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए आवश्यक इंतजाम किए गए हैं।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें