📅 Wednesday, 04 November 2026 | 05:57 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 77,301.40 ▲ +1,608.60 (+2.13%) • निफ्टी 50: 23,960.60 ▲ +519.80 (+2.22%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹141,960 • 🥈 चांदी (1kg): ₹192,200 • 🌤️ उज्जैन: 27°C (हल्के बादल)
इंदौर

आयुक्त द्वारा झोन 15 में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण, दरोगा निलंबित - सहायक दरोगा व 9 सफाई मित्रों के वेतन काटने के आदेश

📅 16 October 2020, 11:32 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
आयुक्त द्वारा झोन 15 में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण, दरोगा निलंबित - सहायक दरोगा व 9 सफाई मित्रों के वेतन काटने के आदेश
आयुक्त द्वारा झोन 15 में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण, दरोगा निलंबित - सहायक दरोगा व 9 सफाई मित्रों के वेतन काटने के आदेश

इंदौर । आयुक्त सुश्री प्रतिभा पाल द्वारा स्वच्छत सर्वेक्षण 2021 के तहत शहर क विभिन्न स्थानो में सफाई व्यवस्था व आवश्यक व्यवस्थाओ के संबंध में लगातार निरीक्षण किया जा रहा है, इसी क्रम में आज सुबह झोन 15 के अंतर्गत द्रविड नगर, स्वास्तिक नगर, विश्वकर्मा नगर व अन्य स्थानो का निरीक्षण किया गया।  इस अवसर पर अपर आयुक्त श्री संदीप सोनी, स्वास्थ्य अधिकारी श्री गौतम भाटिया,  सीएसआई, सहायक सीएसआई, दरोगा, एनजीओ व अन्य उपस्थित थे।  

आयुक्त सुश्री प्रतिभा पाल द्वारा आज झोन 15 के अंतर्गत द्रविड नगर, स्वास्तिक नगर, विश्वकर्मा नगर व अन्य क्षेत्रो में सफाई व्यवस्था व सफाई संरक्षको के संबंध में निरीक्षण किया गया।  इस दौरान आयुक्त द्वारा उक्त वार्ड/क्षेत्रो में कार्यरत सफाई संरक्षको के डिप्लोमेंट चार्ट के अनुसार कार्यरत सफाई मित्रो की जानकारी ली गई एवं चैकिंग भी कि गई।  कौन कर्मचारी कहां पर कार्यरत है, वह कितनी बजे कार्य स्थल पर आता है, कब तक कार्य करता है, उसका कार्य क्षेत्र मे सफाई कार्य देखते हुए, क्षेत्रीय नागरिको से कर्मचारी के संबंध में चर्चा भी की गई।  साथ ही कर्मचारी कार्य पर आने व जाने का समय व कार्य क्षेत्र की संपूर्ण जानकारी लेते हुए, संबंधित क्षेत्रीय सीएसआई, सहायक सीएसआई, दरोगा को लगातार माॅनिटरिंग करने व चेकिंग करने के निर्देश दिये गये।  

सहायक सीएसआई  को ट्रेंचिंग ग्राउंड भेजा, दरोगा को किया निलंबित 

निरीक्षण के दौरान आयुक्त सुश्री पाल द्वारा सहायक दरोगा  दुर्गेश करोड़े द्वारा कार्य में लापरवाही करने व कर्मचारियों से कार्य नहीं लेने पर 7 दिन के वेतन काटने के निर्देश दिए गए तथा दरोगा विकास कंडारे द्वारा कार्य मे लापरवाही करने कर्मचारियों से कार्य नहीं लेना सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं होने से तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश दिए गए एवं सहायक  सीएसआई दीपक धामने द्वारा कार्य मैं लापरवाही करने कार्य क्षेत्र में गंदगी मिलने  पर इन्हें तत्काल प्रभाव से ट्रेंचिंग ग्राउंड भेजने के आदेश दिए गए।

आयुक्त सुश्री पाल द्वारा निरीक्षण के दौरान झोन 15 के वार्ड क्रमांक 71  के क्षेत्रो में 6 कर्मचारियों सरिता भैयालाल, लोकेश दशरथ, अलका सुभाष, बिंदिया राजू,  बिंदु लेखराज, मधु अशोक के क्षेत्र में कचरा व गंदगी पाये जाने के साथ ही सफाई व्यवस्था संतोषजनक नही पाई जाने पर नाराजगी व्यक्त की गई एवं इन सभी सफाई मित्रों के 3-3 दिन का वेतन काटने के आदेश दिए गए इसके साथ ही 2 कर्मचारियों दिलीप इंदौरी और कविता कमलेश द्वारा कचरा जलाते हुए पाए जाने पर कार्य मे लापरवाही करने व सफाई व्यवस्था में शिथिलता बरतने पर दोनों सफाई मित्रों के 15 -15 दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए गए एवं आशा  पति जितेंद्र कार्य से अनुपस्थित होने पर इनकी सेवा समाप्त करने के निर्देश दिए गए ।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें