indoremeripehchan : शिव संकल्प परिवार के स्थापना दिवस में आए, हरिद्वार सहित अनेक धर्मस्थलों के संत-महंत
इंदौर. शहर की धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने वाली संस्था शिव संकल्प परिवार का स्थापना दिवस एम.आर.-10 स्थित एक रिसोर्ट में धूमधाम से मनाया गया.
शहर के सभी धर्म स्थलों के संत-महंत, आचार्य और महामंडलेश्वरों के सानिध्य में इस अवसर पर संस्था के प्रमुख शिव महाराज-नलिनी पाटिल ने प्रारंभ में संगठन की उपलब्धियां बताई। विद्याधाम स्थित स्वामी गिरिजानंद सरस्वती वेद-वेदांग विद्यापीठ के वेदपाठी 51 विद्वानों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संतों-महंतों की अगवानी की.
शिव संकल्प परिवार की ओर से सत्यम दुबे एवं संस्कृति पाटिल ने मेहमानों का स्वागत किया. हरिद्वार से आए निरंजनी अखाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी जय गिरि महाराज, पंचकुइया राम मंदिर के महामंडलेश्वर स्वामी रामगोपाल दास महाराज, हंसदास मठ के महामंडलेश्वर महंत पवनदास महाराज, विद्याधाम आश्रम के ब्रह्मचारी आचार्य प्रशांत अग्निहोत्री सहित मालवा-निमाड़ अंचल के धर्मस्थलों से आए संतों-महंतों ने भी संस्था के सेवा प्रकल्पों की प्रशंसा की.
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
निगम के जिम्मेदारों को शर्म नहीं : होर्डिंग गिरने से हादसा, 8 दिनों से जल-अनशन पर बैठे है सामाजिक कार्यकर्ता
कर्नाटक में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू हो गया : मध्यप्रदेश में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट कब लागू होगा...?
पालीवाल समाज इंदौर द्वारा आज श्री चारभुजानाथ जी की रेवाड़ी नगर भ्रमण : ठाकुर जी भक्तों को देंगे आशीर्वाद