📅 Sunday, 25 October 2026 | 02:33 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,123.83 ▼ -125.56 (-0.17%) • निफ्टी 50: 22,600.00 ▼ -87.70 (-0.39%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹140,820 • 🥈 चांदी (1kg): ₹200,000 • ☀️ उज्जैन: 33°C (साफ आसमान)
इंदौर

indoremeripehchan : शिव सेना का जल सत्याग्रह इंदौर के पदाधिकारी भी हुए शामिल वाहन रैली के रूप में पहुंचे

📅 15 August 2025, 02:15 AM • ✍️ indoremeripehchan.in • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
indoremeripehchan : शिव सेना का जल सत्याग्रह इंदौर के पदाधिकारी भी हुए शामिल वाहन रैली के रूप में पहुंचे
indoremeripehchan : शिव सेना का जल सत्याग्रह इंदौर के पदाधिकारी भी हुए शामिल वाहन रैली के रूप में पहुंचे

अनिल पुरोहित

इंदौर. उज्जैन बुधवार को शिवसेना UBT मध्य प्रदेश द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर जल सत्याग्रह शुरू कर दिया गया है. आंदोलनकारी प्रदेश में गोचर, मठ मंदिरों, मुक्तिधामो की भूमि को अतिक्रमण से मुक्त करवाए जाने और मां शिप्रा एवं घाटो पर सफाई करवाने की मांग कर रहे हैं. 

इन समस्याओं का निराकरण होने तक अनिश्चितकालीन जल सत्याग्रह का आह्वान किया गया है. उज्जैन रामघाट पर बुधवार से शुरू हुए अनिश्चितकालीन सत्याग्रह के लिए इंदौर संभाग प्रमुख परमजीत सिंह मैकेन की अगुवाई में शिव सैनिकों का जत्था भंवरकुआ स्थित जेन्युन नशा मुक्ति केंद्र से रवाना हुआ. 

गौरतलब है कि शिवसेना UBT मध्य प्रदेश द्वारा उज्जैन संभाग के साथ अन्य संभागो के कार्यकर्ता सुबह प्रदर्शन के लिए उज्जैन पहुंचने लगे. शिप्रा नदी को शुद्ध करने की मांग को लेकर सभी कार्यकर्ता शिप्रा नदी में जल सत्याग्रह के लिए उतर गए. 

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा प्रदेश की गोचर भूमि को भूमाफियाओं के अतिक्रमण हटाने हेतु सभी जिला कलेक्टरों को आदेशित किया जा चुका है, बावजूद इसके आदेश का पालन नहीं हो रहा है. साथ ही शिप्रा मैया के शुद्धिकरण, घाटों की सफाई. मठ मंदिरों गौशालाओं, श्मशानों की भूमियों से भी अतिक्रमण हटाने को लेकर जल सत्याग्रह किया जा रहा है.

इस मौके पर प्रमुख रूप से परमजीत सिंह मेकन संभाग प्रमुख इंदौर, धनराज दामके युवा सेना जिला प्रमुख इंदौर, राम चाकरे, शिव भय्या, विकास चौहान, सागर, मनीष शिंदे, भीम साहू, बबलू चाकरे, राहुल मराठा, महिला जिला प्रमुख प्रियंका नामदेव उपस्थित थी.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें