indoremeripehchan : इंदौर में कोरोना मरीजों की बड़ रही संख्या : एक सप्ताह में 13 नए मामले आए
इंदौर.
इंदौर. कोरोना का भयावह स्वरूप हम देख चुके है. जिसमे लाखों लोग प्रभावित हुए थे. हजारो लोगों ने अपनी जान गँवाई थी. इसके बाद भी लोग सावधानी नही बरत रहे है. भारत सरकार ने देश के सभी राज्यो को कोरोना के रोकथाम के लिए जरूरी गाईड लाइन जारी करने के निर्देश दिए हुए है. हर रोज आ रहे नए मरीज फिर भी बरती जा रही लापरवाही.
मप्र मे जिला स्तर पर कोरोना को लेकर कोई गाइडलाइन जारी नही की गई और न ही किसी जिले में इसकी जागरुकता के लिए कोई अभियान नही चलाया गया है, शहर में कोरोना के रोजाना नए मरीज सामने आ रहे हैं. इसके बाद भी लोगो मे कोई हिदायत और जागरुकता नज़र नही आ रही और न ही किसी प्रकार से कोरोना को लेकर पूर्व में जारी नियम का कोई ध्यान रखा जा रहा है. पडोसी राज्य महाराष्ट्र मे बढ़ते मामलो को देख प्रदेश मे भी सतर्कता रखनी चाहिये.
गुरूवार को कोरोना के दो नए मरीज मिले हैं. इनमें से एक मरीज कलकत्ता से लौटा हैं. यहां तबीयत बिगड़ने के बाद जांच करवाई तो पाजिटिव पाए है. पिछले छह दिनों में दिनों में इंदौर में 13 नए मरीज मिले हैं. स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार एक 48 वर्षीय जो कलकत्ता से आया है और दुसरा 79 वर्षीय पुरूष शादी में शामिल होने के बाद से बीमार है. दोनों कोरोना पाजिटिव को होम आइसोलेशन में डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है.
सीएमएचओ बीएस सैत्या ने बताया कि जिन कोरोना मरीजों के संपर्क में आने वाले लोगों की भी जांच की जा रही है. ये आंकड़े के बाद लापरवाही न हो. ज्ञात हो कि वर्ष 2024 में कोरोना के 121 मरीज मिले थे. वर्ष 2020 से अब तक इंदौर में 2 लाख से कोरोना मरीज मिले जिनमे से 1473 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है.
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
कर्नाटक में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू हो गया : मध्यप्रदेश में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट कब लागू होगा...?
पालीवाल समाज इंदौर द्वारा आज श्री चारभुजानाथ जी की रेवाड़ी नगर भ्रमण : ठाकुर जी भक्तों को देंगे आशीर्वाद
ऊंचा उठना है तो पहले झुकना सीखें, विनम्रता कमजोरी नहीं महानता की सीढ़ी है : मुनिपुंगव श्री 108 सुधासागर जी महाराज