indoremeripehchan : ख्यात गायक जुबिन नौटियाल इंदौर में एक जून को नेहरू स्टेडियम में प्रस्तुति देंगे
इंदौर. 31 मई को लोकमाता अहिल्या की जन्म जयंती पर इंदौर गौरव दिवस भी धूमधाम से मनाया जाता है. इस बार अहिल्या जन्मोत्सव पर भोपाल में नारी सशक्तिकरण का आयोजन होने जा रहा है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे.
उनकी उपस्थिति को देखते हुए दो लाख महिलाएं को एकत्र करने का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें इंदौर से दस हजार महिलाएं जाएंगी. इसके चलते गौरव दिवस पर होने वाला भव्य आयोजन इस बार एक जून 2025 को रखा गया है.
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि लोकमाता अहिल्या की 300 वीं जन्म शताब्दी पर 24 मई 2025 से ही आयोजन शुरू, 31 मई 2025 को सुबह माल्यार्पण होगा तो शाम को राजबाड़ा पर आतिशबाजी होगी.
प्रतिमा स्थल पर दीपक लगाए जाएंगे. एक जून को इंदौर गौरव दिवस में गायक जुबिन नौटियाल प्रस्तुति देंगे. ये आयोजन नेहरू स्टेडियम में होगा. विशेष साउंड सिस्टम तो मंच पर लेजर लाइट रहेगी. हर साल की तरह गौरव दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा.
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
कर्नाटक में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू हो गया : मध्यप्रदेश में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट कब लागू होगा...?
पालीवाल समाज इंदौर द्वारा आज श्री चारभुजानाथ जी की रेवाड़ी नगर भ्रमण : ठाकुर जी भक्तों को देंगे आशीर्वाद
ऊंचा उठना है तो पहले झुकना सीखें, विनम्रता कमजोरी नहीं महानता की सीढ़ी है : मुनिपुंगव श्री 108 सुधासागर जी महाराज