📅 Tuesday, 15 September 2026 | 07:27 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,781.76 ▼ -120.83 (-0.16%) निफ्टी 50: 23,398.10 ▼ -79.70 (-0.34%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,420 🥈 चांदी (1kg): ₹238,000 🌤️ उज्जैन: 23°C (हल्के बादल)
इंदौर

इंदौर अपडेट : समाजसेवी श्री गौरव वर्मा बने एक मिशाल- विधायक श्री संजय शुक्ला को पांच ऑक्सीजन मशीन भेंट

📅 17 April 2021, 03:05 AM ✍️ paliwalwani.com ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
इंदौर अपडेट : समाजसेवी श्री गौरव वर्मा बने एक मिशाल- विधायक श्री संजय शुक्ला को पांच ऑक्सीजन मशीन भेंट
इंदौर अपडेट : समाजसेवी श्री गौरव वर्मा बने एक मिशाल- विधायक श्री संजय शुक्ला को पांच ऑक्सीजन मशीन भेंट

इंदौर ।  (अंकुल प्रताप सिंह, बघेल...✍️) समाजसेवी श्री गौरव वर्मा काफी समय से इंदौर में सेवा प्रदान करते हुए दुसरों के लिए एक प्रेरणास्त्रोत बन गए. उन्के द्वारा जरूरतमंद बच्चों का इलाज फ्री में करवाया गया है और वही समय-समय पर गरीबों को भोजन भी वितरण करने में आगे रहे. एमवाय में भी काफी समय से  अपनी सेवाएं निरंतर प्रदान करते रहे. ऐसे जाबांज जोशीले समाजसेवी और नेकदिल इंसान द्वारा आज एक बार फिर से दरियादिली दिखाते हुए. कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए इंदौर को पांच ऑक्सीजन मशीन लोकप्रिय विधायक, भावी महापौर प्रत्याक्षी श्री संजय शुक्ला को भेंट करके जरूरतमंदों की सेवा करने के लिए अपने कदम मां अहिल्या की नगरी में दिखाई दिए. श्री गौरव वर्मा के द्वारा अनुकरणीय कार्य हमेशा इंदौर याद रखेगा. वही तमाम लोगों को मिलने वाली सुविधाओं से निकलने वाली दुआ भी आपकी उन्नति के हमेशा मार्गदर्शन कर सेवा कार्य हेतु अग्रसर करेगी. इस भेंट का उद्देश्य यह है कि अगर इनकी मशीनों कि द्वारा किसी की जान बचती है, तो इससे बड़ा पुण्य का काम और कुछ हो नहीं सकता. विधायक श्री संजय शुक्ला को श्री गौरव वर्मा का इंदौर में मौजूद ना होते हुए भी पांच मशीनों की सहायता प्रदान की. इंदौरवासी इस सेवा कार्य से गौरवान्वित हुआ. इस सहयोग के लिए विधायक महोदय की ओर से श्री गौरव वर्मा का आभार प्रकट किया गया.

इंदौर अपडेट : समाजसेवी श्री गौरव वर्मा बने एक मिशाल- विधायक श्री संजय शुक्ला को पांच ऑक्सीजन मशीन भेंट

● पालीवाल वाणी ब्यूरों-✍️

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें