📅 Wednesday, 30 September 2026 | 05:53 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,529.07 ▼ -1,366.63 (-1.85%) • निफ्टी 50: 22,716.20 ▼ -424.30 (-1.83%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹149,690 • 🥈 चांदी (1kg): ₹232,200 • ☀️ उज्जैन: 22°C (साफ आसमान)
इंदौर

इंदौर : गर्भवती से दरिंदगी, नशीला पदार्थ खिलाकर सूने मकान में ले गए थे आरोपी, चारों आरोपी गिरफ्तार

📅 02 October 2022, 10:42 AM • ✍️ Pushplata • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
इंदौर : गर्भवती से दरिंदगी, नशीला पदार्थ खिलाकर सूने मकान में ले गए थे आरोपी, चारों आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : गर्भवती से दरिंदगी, नशीला पदार्थ खिलाकर सूने मकान में ले गए थे आरोपी, चारों आरोपी गिरफ्तार

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर में एक जरूतमंत गर्भवती महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़िता ने इस मामले की शिकायत कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। पीड़िता को नशीली चीज खिलाकर एक सूने मकान पर में ले जाकर आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान पीड़िता गिड़गिड़ती रही कि वह प्रेग्नेंट है, छोड़ दो, लेकिन चारों आरोपियों ने उसकी एक न सुनी। पीड़िता ने अपने साथ हुई ज्यादती के बारे में वकीलों और पुलिस के बताया। जिसके बाद केस दर्ज हुआ। अब इस गैंगरेप के आरोपी पुलिस गिरफ्त में हैं।

पीड़िता ने यह लगाए आरोप

दरिंदगी की शिकार गर्भवती की उम्र 19 वर्ष है। उसने आरोप लगाया है कि नौकरी दिलाने के नाम पर उसके साथ गैंगरेप किया गया है। पीड़िता के अनुसार एक साल पहले की उसने लव मैरिज की थी। आर्थिक तंगी के कारण वह नौकरी की तलाश कर रही थी, इसी का फायदा उठाते हुए आरोपियों ने एक दिन उसे नशीला पदार्थ खिलाकर किसी सूने मकान में ले जाकर ज्यादती की।

डर गई थी पीड़िता

पीड़िता के अनुसार उसका पति ड्राइवरी करता है। इस वारदात के बाद वह बहुत डर गई थी। लेकिन हिम्मत करके उसने अपने पति को यह बात बताई, जिसके बाद वह उन्होंने दो एडवोकेट से इस बारे में चार्चा की। इन दोनों वकीलों की मदद से केस दर्ज हो पाया। वहीं पुलिस ने भी चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें