📅 Sunday, 06 September 2026 | 08:53 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,515.43 ▲ +362.53 (+0.48%) निफ्टी 50: 23,897.70 ▲ +24.30 (+0.10%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹154,800 🥈 चांदी (1kg): ₹250,000 ⛅ इंदौर: 23°C (आंशिक बादल)
इंदौर

Indore News : दोपहिया वाहन चुराने वाला शातिर वाहन चोर गिरफ्तार

📅 02 June 2024, 08:36 PM ✍️ paliwalwani ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Indore News : दोपहिया वाहन चुराने वाला शातिर वाहन चोर  गिरफ्तार
Indore News : दोपहिया वाहन चुराने वाला शातिर वाहन चोर गिरफ्तार

आरोपी से चोरी की एक मोटरसाइकिल व एक एक्टिवा सहित, 02 दोपहिया वाहन बरामद

इंदौर.

इंदौर शहर में चोरी नकबजनी, वाहन चोरी आदि की वारदातों पर अंकुश लगाने व  संपत्ति संबंधी अपराधों में विशेष प्रयास कर बरामदगी हेतु  कार्यवाही के निर्देश वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिए गए है। उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस  उपायक्त ज़ोन-02 श्री अभिनय विश्वकर्मा द्वारा क्षेत्र मे वाहन चोरियों  के मामले में विशेष कार्ययोजना बना कर कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।

उपरोक्त कार्य के परिपालन में थाना परदेशीपुरा की टीम द्वारा उल्लेखनीय कार्यवाही कर 02 दो पहिया वाहन बरामदकर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। मुखबिर की सूचना पर एनटीसी कलारी ग्राउंड से संदिग्ध युवक रुस्तम सिंह डामोर उम्र 29 साल निवासी शयाम नगर एन एक्स ए कांकड़ थाना हीरानगर को गिरफ्तार कर इससे चोरी की वाहन एक्टिवा क्रमांक एमपी 09 SQ 2600 बरामद की गई।

इसके अतिरिक्त आरोपी से बीते दिनों में MY अस्पताल के पीछे पार्किंग स्थल, थाना संयोगिता गंज क्षेत्र से चुराई गई मो. साय. एचएफ डीलक्स क्र.एमपी 09 VD 9733 भी बरामद की गई। पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जिसके विरुद्ध विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं। तथा अन्य वाहन चोरी की वारदातों के संबंध में भी पूछताछ की जा रही हैं।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी परदेशीपुरा निरी. पंकज द्विवेदी के मार्गदर्शन में प्र.आ. आशीष कुशवाह, आर. संतोष तिवारी, मोहर सिंह, नवरत्न की सराहनीय भूमिका रही.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें