📅 Friday, 09 October 2026 | 07:41 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,472.33 ▼ -166.37 (-0.23%) • निफ्टी 50: 22,520.45 ▼ -82.65 (-0.37%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹150,780 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,300 • ☀️ उज्जैन: 29°C (साफ आसमान)
इंदौर

Indore news :अन्नपूर्णा मंदिर पर चल रहे शतचंडी महायज्ञ की पूर्णाहुति, कन्या पूजन

📅 18 April 2024, 12:41 AM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Indore news :अन्नपूर्णा मंदिर पर चल रहे शतचंडी महायज्ञ की  पूर्णाहुति, कन्या पूजन
Indore news :अन्नपूर्णा मंदिर पर चल रहे शतचंडी महायज्ञ की पूर्णाहुति, कन्या पूजन

इंदौर. शहर के प्रख्यात अन्नपूर्णा आश्रम पर चल रहे चैत्र नवरात्र महोत्सव में शतचंडी महायज्ञ की पूर्णाहुति बुधवार दोपहर महामंडलेश्वर स्वामी विश्वेश्वरानंद गिरि महाराज के सानिध्य में संपन्न हुई।  

मंदिर के संचालक स्वामी जयेन्द्रानंद गिरि ने बताया कि महोत्सव में बुधवार को कन्या पूजन एवं कन्या भोज का आयोजन भी किया गया। निमयित रूप से तीनों देवियों का दिन में तीन बार श्रृंगार भी किया गया। शतचंडी महायज्ञआचार्य पं. किशोर जोशी के सानिध्य में 11 विद्वान पंडितों द्वारा प्रतिदिन सुबह 8.30 से 12 एवं दोपहर 3 से सायं 7 बजे तक किया गया.

जिसकी पूर्णाहुति बुधवार को संपन्न हुई। मंदिर पर नवरात्र महोत्सव में प्रतिदिन भक्तों की कतारें मंदिर से लेकर प्रवेश द्वार तक हर समय लगी रहीं। भक्तों की सुविधा के लिए मंदिर पर छाया, शीतल पेय, पांडाल, प्रसाद आदि के समुचित प्रबंध किए गए थे।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें