indore news : श्री श्रीविद्याधाम का प्रकाशोत्सव 10 से, मां के नौका विहार, नगर भ्रमण एवं पुष्प बंगला सहित विभिन्न आयोजन होंगे
इंदौर :
विमानतल मार्ग स्थित श्री श्रीविद्याधाम पर मंदिर का प्रकाशोत्सव माघ माह की गुप्त नवरात्रि पर 10 से 18 फरवरी 2024 तक आयोजित होगा। आश्रम के संस्थापक ब्रह्मलीन स्वामी गिरिजानंद सरस्वती 'भगवन' की प्रेरणा से महामंडलेश्वर स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती के सानिध्य में 9 दिवसीय इस महोत्सव में अनेक कार्यक्रम होंगे।
आश्रम परिवार के सुरेश शाहरा, पं.दिनेश शर्मा एवं यदुनंदन माहेश्वरी ने बताया कि महोत्सव का शुभारंभ 10 फरवरी 2024 को सुबह 9.30 बजे ललिता महात्रिपुर सुंदरी महायज्ञ अनुष्ठान के साथ होगा। इसके पूर्व सुबह 6 बजे संध्या वंदन, 7 बजे वेदपाठ एवं षोडशोपचार पूजन तथा सायं 5.30 बजे ललिता सहस्त्र नामावली से लक्षार्चन आराधना एवं सायं 7.30 बजे 108 दीपों से श्रृंगार आरती तथा रात 9 बजे ललिता सहस्त्रनाम अर्चना के आयोजन 18 फरवरी तक।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
पुष्य नक्षत्र पर दोगुनी होगी समृद्धि, रतलाम ज्वेलर्स के साथ : हर डिज़ाइन है कुछ खास और हर जेवर में है राजसी एहसास
नानाभाई ज्वेलर्स' के अद्वितीय आभूषणों के साथ इस पावन पुष्य नक्षत्र पर अपने जीवन में लाएं अक्षय समृद्धि और अप्रतिम सौंदर्य