📅 Wednesday, 04 November 2026 | 08:53 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 77,301.40 ▲ +1,608.60 (+2.13%) • निफ्टी 50: 23,960.60 ▲ +519.80 (+2.22%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹142,100 • 🥈 चांदी (1kg): ₹192,800 • ☀️ उज्जैन: 24°C (साफ आसमान)
इंदौर

indore news : परशुराम सेना मध्य प्रदेश द्वारा आज कमिश्नर ऑफिस पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा जाएगा

📅 13 July 2023, 01:12 AM • ✍️ sunil paliwal-Anil paliwal • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
indore news : परशुराम सेना मध्य प्रदेश द्वारा आज कमिश्नर ऑफिस पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा जाएगा
indore news : परशुराम सेना मध्य प्रदेश द्वारा आज कमिश्नर ऑफिस पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा जाएगा

इंदौर :

  • परशुराम सेना मध्य प्रदेश द्वारा आज 13 जुलाई 2023 को ब्राह्मण समाज की लड़कियों की छेड़छाड़ के आरोपियों को छोड़ने एवं सुसाइड नोट के बाबत मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री के नाम ज्ञापन 53 जिलों में सौंपा जाएगा।

  • परशुराम सेना मध्य प्रदेश के अध्यक्ष पंड़ित श्री अनूप शुक्ल, संयोजक पंड़ित श्री मुकेश चतुर्वेदी ने पालीवाल वाणी को बताया कि के मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में एक ब्राह्मण कन्या द्वारा छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज करने के बावजूद आरोपी को छोड़ा गया और उसके द्वारा उसके पिता को प्रताड़ित किए जाने पर उसके पिता द्वारा भी सुसाइड कर लिया. 

    वही दमोह जिले में 13 वर्ष की कन्या के छेड़छाड़ के आरोप में जब पीड़ित ने एफआईआर दर्ज कराई उसके बाद आरोपी पर पास को एक्ट जैसा कारवाई होने के बाद पुलिस की ढिलाई के कारण आरोपी अगले दिन ही छूट गया. तब दमोह में सभी हिंदू समाज के लोगों ने मिलकर उस ब्राह्मण परिवार की पक्ष में खड़े होकर कार्रवाई की मांग की, किंतु दोनों ही जगह पीड़ित के प्रताड़ित करने वाले पुलिसकर्मियों के ऊपर कोई न्याय उचित कार्रवाई नहीं हुई हैं.

    उपरोक्त विषय को लेकर मध्य प्रदेश के 53 जिलों में आज 13 जुलाई को प्रात : 10.30 बजे कमिश्नर ऑफिस इंदौर पर संभावित एवं जिलाधीशों को मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री के नाम परशुराम सेना मध्य प्रदेश के सभी जिला एवं तहसील स्तर पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा जाएगा. और लगातार ब्राह्मण समाज पर हो रहे अत्याचार के संबंध में दोषियों के विरूद्व कठोर से कठोर कार्यवाही की मांग की जाएगी. अगर उचित कार्यवाही नहीं की गई तो आगामी दिनों में परशुराम सेना मध्य प्रदेश आंदोलन करने पर मजबूर होगा.

    📲

    पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

    ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

    चैनल से जुड़ें →

    संबंधित खबरें

    सभी देखें →
    WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें