📅 Friday, 18 September 2026 | 03:01 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,200.00 ▼ -310.00 (-0.41%) निफ्टी 50: 23,800.00 ▼ -95.50 (-0.40%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹155,570 🥈 चांदी (1kg): ₹246,200 🌤️ उज्जैन: 24°C (हल्के बादल)
इंदौर

Indore News : ‘अवध लोक’ पर चल रहे ‘सबके राम’ महोत्सव में उत्तर और दक्षिण भारत की संस्कृति

📅 29 March 2023, 01:55 AM ✍️ sunil paliwal-Anil paliwal ⏱️ 5 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Indore News : ‘अवध लोक’ पर चल रहे ‘सबके राम’ महोत्सव में उत्तर और दक्षिण भारत की संस्कृति
Indore News : ‘अवध लोक’ पर चल रहे ‘सबके राम’ महोत्सव में उत्तर और दक्षिण भारत की संस्कृति

भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय एवं विधायक मालिनी गौड़ सहित अनेक विशिष्टजनों ने की महाआरती

इंदौर :

दशहरा मैदान स्थित ‘अवध लोक’ पर चल रहे ‘सबके राम’ महोत्सव में देश के उत्तरी एवं दक्षिणी राज्यों की संस्कृति एकाकार हो रही है। यहां गत 22 मार्च 2023 से चल रहे श्रीराम जानकी सर्व विजय महायज्ञ में शामिल होने के लिए जहां अनेक दक्षिण भारतीय परिवार भी आ रहे हैं, वहीं मेले में लगे स्टाल्स पर उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों के लोकप्रिय व्यंजनों की मांग भी दिनोंदिन बढ़ रही है।

मंगलवार को भी ‘ अवध लोक ’ में भक्तों का मेला देर रात तक जुटा रहा। महामंडलेश्वर दादू महाराज के सानिध्य में भाजपा के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, विधायक मालिनी गौड़, देवी अहिल्या वि.वि. की कुलपति डॉ. रेणु जैन सहित अनेक विशिष्ट अतिथियों ने राम दरबार के दर्शन कर पूजा-अर्चना औऱ महाआरती में भाग लिया।

‘सबके राम’ लोक कल्याण समिति के संयोजक महेन्द्रसिंह चौहान एवं श्रीमती प्रवीणा अग्निहोत्री ने बताया कि शहर में रहने वाले दक्षिण भारतीय समुदायों के अनेक सदस्यों ने भी आज महायज्ञ में आकर आहुतियां समर्पित की और यज्ञशाला की परिक्रमा भी की। सात मंजिला यज्ञशाला की परिक्रमा करने वालों में अनेक दिव्यांग और दृष्टिहीन अथवा मूकबधिर श्रद्धालु भी शामिल हो रहे हैं। यज्ञाचार्य पं. माधव रामानुज शास्त्री के निर्देशन में यहां 155 विद्वान 500 से अधिक यजमानों से याज्ञिक क्रियाएं संपादित करा रहे हैं। अब तक यहां 11 लाख के लक्ष्य के मुकाबले 10 लाख से अधिक आहुतियां संपन्न हो चुकी हैं। उम्मीद है कि पूर्णाहुति तक लक्ष्य के मुकाबले कहीं ज्यादा, लगभग 15 लाख आहुतियां संपन्न होंगी। दक्षिण भारत के श्रद्धालुओं के अलावा महोत्सव में लगे स्टाल्स पर उत्तर भारत के लोकप्रिय व्यंजन भी खूब पसंद किए जा रहे हैं। बिहार का लिट्टी चोखा, महाराष्ट्र की पूरण पोली और अलीराजपुर झाबुआ के दाल पानिए सहित अनेक व्यंजन हैं जो शहर के स्वाद प्रेमियों को आकर्षित बनाए हुए हैं। बच्चों के लिए इस महोत्सव में चकरी, झूले के अलावा आईस्क्रीम, कुल्फी, बर्फ के रंग-बिरंगे लड्डू भी पसंद आ रहे हैं।

गजासीन शनि मंदिर के महामंडलेश्वर दादू महाराज, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, विधायक मालिनी गौड़, पूर्व विधायक गोपीकृष्ण नेमा,  मेयर इन कौंसिल के सदस्य अभिषेक बबलू शर्मा, नंदू पहाड़िया, गोविंद मालू एवं देवी अहिल्या वि.वि. की कुलपति डॉ. रेणु जैन ने भी अवध लोक पहुंचकर यज्ञशाला एवं रामलला के मंदिर के दर्शन कर महाआरती में भाग लिया। प्रतिदिन अनेक विशिष्ट अतिथि इस महोत्सव में अपनी मौजूदगी दर्ज करा रहे हैं। रात्रि को यज्ञाचार्य पं. माधव रामानुज शास्त्री ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में श्रीराम हनुमंत पर एकाग्र गीत-संगीतमय प्रस्तुति देकर हजारों भक्तों को सम्मोहित बनाए रखा। आयोजन समिति की ओर से महेन्द्रसिंह चौहान, प्रवीणा अग्निहोत्री एवं दीपक यादव ने उनका स्वागत किया।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें