Indore news : आज इंदौर में मुख्यमंत्री : रात्रि विश्राम भी
इंदौर.
मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव आज शनिवार 24 अगस्त 2024 को सायंकाल छह बजे इंदौर आएंगे. मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव होटल ग्रैंड सेरेटन में काबुली चना ट्रेडर्स एसोसिएशन के प्रथम वार्षिक सम्मेलन कार्यक्रम में भाग लेंगे. इसके पश्चात मुख्यमंत्रीजी वृन्दावन गार्डन (होटल सयाजी) इंदौर में अनंत श्री विभूषित पूज्य महंत श्री नृत्य गोपाल दास जी महाराज के अभिनंदन समारोह में भाग लेंगे. मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव इंदौर में ही रात्रि विश्राम करेंगे.
मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव दूसरे दिन 25 अगस्त को गीता भवन में भगवान श्री कृष्ण पर आधारित एक दिवसीय व्याख्यान कार्यक्रम में भाग लेंगे. 25 अगस्त को सुबह 9:30 बजे से गीता भवन इंदौर में भगवान श्री कृष्ण पर आधारित एक दिवसीय व्याख्यान कार्यक्रम आयोजित किया गया है.
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे. कार्यक्रम में भोपाल के श्री विजयदत श्रीधर श्रीकृष्ण: भाव, सौन्दर्य और प्रेम का समुच्चय तथा श्री प्रभुदयाल मिश्र श्रीकृष्ण: समग्रता की प्रतिमूर्ति विषय पर व्याख्यान देंगे. यह कार्यक्रम गीता भवन ट्रस्ट इंदौर और राज्य शासन के संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित किया जा रहा है.
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 में इंदौर क्यों पिछड़ा : अधिकारियों की फौज ने नाक कटाई-कर्मचारियों ने सम्मान दिलाया-कहाँ है इंदौर
श्री चारभुजानाथ मंदिर पर 15 नवंबर को होगा भव्य अन्नकूट महोत्सव : पालीवाल समाज इंदौर में एकता और उत्साह का माहौल
पालीवाल जय अंबे ग्रुप द्वारा दो दिवसीय महोत्सव में माँ अन्नपूर्णा के दरबार दिखाई देगी मेंवाड़ी रंगत और अपूर्व सामाजिक समरसता
हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने दैनिक वेतनभोगी से स्थायी/विनियमित किए गए कर्मचारियों के पक्ष में महत्वपूर्ण फैसला सुनाया : सातवें वेतनमान (7th Pay Scale) का लाभ देने का निर्देश