📅 Wednesday, 23 September 2026 | 12:06 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,899.54 ▲ +370.46 (+0.50%) निफ्टी 50: 23,437.80 ▲ +108.80 (+0.47%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹154,680 🥈 चांदी (1kg): ₹249,300 🌤️ उज्जैन: 31°C (हल्के बादल)
इंदौर

Indore News : भाजपा पार्षद के बेटे के कपड़े उतारकर वीडियो बनाया : पार्षद कमलेश कालरा परिवार के साथ आत्महत्या जैसा कठोर कदम उठाने को मजबूर

📅 08 January 2025, 12:07 AM ✍️ paliwalwani ⏱️ 5 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Indore News : भाजपा पार्षद के बेटे के कपड़े उतारकर वीडियो बनाया : पार्षद कमलेश कालरा परिवार के साथ आत्महत्या जैसा कठोर कदम उठाने को मजबूर
Indore News : भाजपा पार्षद के बेटे के कपड़े उतारकर वीडियो बनाया : पार्षद कमलेश कालरा परिवार के साथ आत्महत्या जैसा कठोर कदम उठाने को मजबूर

इंदौर.

इंदौर में भाजपा पार्षद के बेटे से मारपीट का वीडियो सामने आया है. तीन दिन पहले शनिवार को की गई मारपीट में बदमाशों ने वार्ड 65 के भाजपा पार्षद कमलेश कालरा के नाबालिग बेटे को पीटा था. आरोप पार्षद और एमआईसी सदस्य जीतू यादव पर लग रहे हैं.

कमलेश के बेटे दीपेश कालरा की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. आरोप है कि इन्होंने पार्षद कालरा के घर में घुसकर अभद्रता की. जान से मारने की धमकी और घर में तोड़फोड़ की.

इंदौर में भाजपा पार्षद कमलेश कालरा के घर पर हुए हमले का सनसनीखेज वीडियो सामने आया है. शनिवार के दिन हुई इस घटना ने शहर में हड़कंप मचा दिया है. बताया जा रहा है कि बदमाशों ने घर में घुसकर न केवल तोड़फोड़ की, बल्कि परिवार के सदस्यों को भी परेशान किया. वीडियो में देखा जा सकता है कि घर में मौजूद महिलाओं के सामने ही बदमाशों ने पार्षद के बेटे को नग्न कर दिया. पार्षद का बेटा हाथ जोड़कर उनसे मिन्नतें करता रहा. लेकिन, बदमाशों ने उसकी एक न सुनी. घर में महिलाओं से भी बदतमीजी करने की घटना सामने आई है, जिससे परिवार में भय का माहौल है.

घटना शनिवार के दिन हुई जबकि इसका वीडियो मंगलवार के दिन वायरल हुआ है. कमलेश कालरा ने इस हमले के लिए एमआईसी मेंबर जीतू यादव पर आरोप लगाया है. उनका कहना है कि यह हमला राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के कारण हुआ है. वहीं जूनी इंदौर पुलिस ने पार्षद कमलेश कालरा के बेटे की शिकायत पर 30 से 40 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. 

हालांकि इस मामले में अभी तक पुलिस ने जीतू यादव के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है. स्थानीय लोगों ने इस घटना की निंदा की है और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

यादव के खिलाफ भी मामला दर्ज करने की मांग की. उन्होंने कई गंभीर आरोप लगाते हुए चेतावनी दी कि यदि उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो वे अपने परिवार के साथ आत्महत्या जैसा कठोर कदम उठाने को मजबूर हो जाएंगे.

क्या है पूरा मामला

विवाद की शुरुआत मारपीट के मामले से 10 दिन पहले हुई थी. इसका ऑडियो 3 जनवरी 2025 को सामने आया. जिसमें पार्षद कमलेश कालरा निगमकर्मी यतींद्र यादव से बेहूदगी से बात करते सुनाई देते हैं. बताया जा रहा है कि मामला जोन-12 की एक इमारत के कंस्ट्रक्शन से जुड़ा है. बिल्डिंग पर यतींद्र यादव अवैध निर्माण का नोटिस चस्पा करने गए थे. पार्षद कमलेश कालरा को पता चला तो उन्होंने यतींद्र और अधिकारी राहुल सूर्यवंशी को कॉन्फ्रेंस कॉल पर खूब सुनाया. आरोप है कि पार्षद ने उन्हें धमकाया और गाली-गलौज की. इस मामले में कालरा ने शनिवार को कहा था कि मेरा और यतींद्र का समझौता हो गया है.

दरअसल, तीन दिन पहले शनिवार को पार्षद के घरवालों से मारपीट हुई थी. बदमाशों ने वार्ड 65 के पार्षद कमलेश कालरा के घर में घुसकर नाबालिग बेटे को पिटा था. आरोपियों ने पार्षद बेटे के कपड़े उतारकर मारपीट की, फिर इसका वीडियो बनाया. पिटाई के दौरान वह छोड़ देने की गुहार लगाता रहा. बदमाशों ने महिलाओं से बदतमीजी की. इसके साथ ही घर से जाते समय बाहर लगा नेमप्लेट भी तोड़ दिया.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें