📅 Tuesday, 15 September 2026 | 12:42 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,781.76 ▼ -120.83 (-0.16%) निफ्टी 50: 23,398.10 ▼ -79.70 (-0.34%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,920 🥈 चांदी (1kg): ₹239,700 ☁️ उज्जैन: 24°C (बादल छाए रहेंगे)
इंदौर

indore news : संस्था नमो नवगृह शनि एवं सत्यमेव जयते द्वारा बाणेश्वरी कुंड पर निकलेगी बाबा बाणेश्वर महादेव की सांकेतिक यात्रा

📅 04 March 2024, 11:18 PM ✍️ sunil paliwal-Anil Bagora ⏱️ 5 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
indore news : संस्था नमो नवगृह शनि एवं सत्यमेव जयते द्वारा बाणेश्वरी कुंड पर निकलेगी बाबा बाणेश्वर महादेव की सांकेतिक यात्रा
indore news : संस्था नमो नवगृह शनि एवं सत्यमेव जयते द्वारा बाणेश्वरी कुंड पर निकलेगी बाबा बाणेश्वर महादेव की सांकेतिक यात्रा

फूलों से होली खेल फाग महोत्सव में मनाएंगे

2 दिवसीय शिवजलाभिषेक एवं रूद्राभिषेक महोत्सव 7 मार्च से : अभिषेक पूजन के साथ होगा रूद्राक्ष का वितरण

5000 हजार मातृशक्तियां करेंगी बाणेश्वर महादेव का जलाभिषेक, महाआरती के पश्चात होगा फलाहारी खिचड़ी का वितरण  

7 मार्च को लगेगी बाणेश्वर महादेव को हल्दी व मेहंदी, भजन मंडलियों द्वारा भजन की प्रस्तुतियां भी दी जाएगी

इंदौर : संस्था नमो नवगृह शनि एवं सत्यमेव जयते द्वारा महाशिवरात्रि पर दो दिवसीय महोत्सव बाणगंगा स्थित बाणेश्वरी कुंड पर आयोजित किया जाएगा. जिसकी शुरूआत मातृशक्तियों द्वारा बाणेश्वर महादेव को हल्दी व मेहंदी लगाकर की जाएगी वहीं इस दौरान फाग महोत्सव भी मनाया जाएगा. जिसमें महिलाएं फूलों से होली खेल पानी बचाने का संकल्प लेंगी.

7 एवं 8 मार्च 2024 को आयोजित होने वाले इस दो दिवसीय महोत्सव की तैयारियां संस्था के पदाधिकारियों द्वारा की जा रही है। महोत्सव के लिए  सोशल मीडिया के साथ ही घर-घर पहुंच इसका आमंत्रण व निमंत्रण भी युवाओं द्वारा दिया जा रहा है। बाणेश्वरी कुंड पर महाशिवरात्रि पर आयोजित होने वाले इस विशाल आयोजन में साधु-संतों का सान्निध्य भी भक्तों को प्राप्त होगा।

संस्था नमो नवगृह शनि एवं सत्यमेव जयते संयोजक केके यादव एवं आयोजक शिवम यादव ने बताया कि महाशिवरात्रि पर्व पर इस वर्ष शोभायात्रा स्थगित कर शोभायात्रा की धन राशि निर्धन व निराश्रित बच्चों में खर्च करने का समिति द्वारा निर्णय लिया गया है। वहीं इसी के साथ बाणेश्वरी कुंड पर महाशिवरात्रि पर्व के तहत हल्दी, मेहंदी, फाग उत्सव एवं शिवजलाभिषेक एवं रूद्राभिषेक उत्सव मनाए जाएंगे।

जिसमें  महाशिवरात्रि के पूर्व गुरूवार 7 मार्च को सुबह 11 बजे विद्वान पंडि़तों के सान्निध्य में 5 हजार महिलाओं द्वारा बाणेश्वर महादेव को हल्दी व मेहंदी लगाई जाएगी। इसी दिन दोपहर में महिला भजन मंडलियों द्वारा भजनों की प्रस्तुति के साथ ही प्रसाद का वितरण भी होगा। महोत्सव का मुख्य उत्सव शुक्रवार 8 मार्च को मनाया जाएगा।

जिसमें सुबह के सत्र में बाणेश्वरी कुंड पर 5 हजार श्रद्धालु एक साथ भगवान बाणेश्वर महादेव का अभिषेक व पूजन करेंगे। इसके पश्चात परिसर में ही सांकेतिक रूप में भगवान बाणेश्वर की यात्रा निकाली जाएगी। दोपहर में महाआरती के साथ ही महिलाओं को रूद्राक्ष का वितरण किया जाएगा।

इस अवसर पर ख्याति प्राप्त भजन गायक पं. मुकेशानंद अपने सुमधुर भजनों की प्रस्तुतियां भी देंगे। महोत्सव के दौरान संस्था के पदाधिकारी भक्तों से पक्षियों के लिए अपने घरों की छत पर दाना-पानी रखने का संकल्प भी इस दौरान दिलवाएंगे।  महोत्सव के दौरान भक्तों को साधु-संतों का सान्निध्य भी प्राप्त होगा।

दादू महाराज, रामगोपालदास महाराज, पवनानंद महाराज (वीर बगीची), अण्णा महाराज, पं. पवन शर्मा, पं. रामचंद्र शर्मा वैदिक के साथ ही शहर के धार्मिक, सामाजिक व राजनीतिक पार्टी से जुड़े कई गणमान्य नागरिकों को इस उत्सव में शामिल होंगे।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें