Indore News : राम नवमी पर 201 कन्याओं का सामूहिक पाद पूजन होगा, उपहारों सहित बिदा करेंगे
📅 29 March 2023, 01:49 AM
•
✍️ sunil paliwal-Anil paliwal
•
⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
इंदौर :
चैत्र नवरात्रि एवं राम नवमी के शुभ अवसर पर गुरुवार 30 मार्च 2023 को छोटा बंगड़दा रोड स्थित बाबाश्री रिसोर्ट पर 201 कन्याओं का पाद पूजन कर उन्हें उपहारों का वितरण भी किया जाएगा।
बाबाश्री पारमार्थिक ट्रस्ट की मेजबानी में होने वाले इस आयोजन में आसपास की बस्तियों की जरूरतमंद कन्याओं को आमंत्रित कर दोपहर 4 बजे से उनके लिए विभिन्न खेलकूद एवं मनोरंजन की गतिविधियां आयोजित होंगी, खाने एवं व्यंजनों के स्टाल्स लगाए जाएंगे तथा सायं 7 बजे से 201 कन्याओं का सामूहिक पाद पूजन कर उपहारों सहित उन्हें बिदा किया जाएगा। संयोजक जगदीश गोयल ने बताया कि कार्यक्रम में शहर के अनेक गणमान्य समाज सेवी बंधु एवं राजनेता भी शामिल होंगे।
📲
चैनल से जुड़ें →
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
प्रमुख विषय:
संबंधित खबरें
सभी देखें →
जैन फोरम द्वारा तीर्थ चक्रवर्ती निर्यापक मुनिपुंगव श्री सुधासागर जी महाराज को श्रीफल समर्पित : तपस्वियों के लिए गुरुदेव का आशीर्वाद प्राप्त किया
सेंट्रल जेल इंदौर में कैदियों के बीमार होने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट : तीन में डेंगू की पुष्टि, कई कैदियों को बुखार