📅 Tuesday, 15 September 2026 | 09:27 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,781.76 ▼ -120.83 (-0.16%) निफ्टी 50: 23,506.15 ▲ +108.05 (+0.46%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹154,350 🥈 चांदी (1kg): ₹239,400 ☁️ उज्जैन: 26°C (बादल छाए रहेंगे)
इंदौर

Indore Crime : कसाइयों को बुलाकर करवाये पति के 7 टुकड़े, नशे की हालत में बेटे ने खोला राज, वजह जानकर पुलिस भी दंग

📅 02 March 2022, 10:51 AM ✍️ Paliwalwani ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Indore Crime : कसाइयों को बुलाकर करवाये पति के 7 टुकड़े, नशे की हालत में बेटे ने खोला राज, वजह जानकर पुलिस भी दंग
Indore Crime : कसाइयों को बुलाकर करवाये पति के 7 टुकड़े, नशे की हालत में बेटे ने खोला राज, वजह जानकर पुलिस भी दंग

पति-पत्नी का रिश्ता प्यार का रिश्ता माना जाता है। दोनों ही एक दूसरे पर जान से ज्यादा भरोसा करते हैं लेकिन तब क्या हो जब ये भरोसा ही टूट जाए। जिस पर जान से ज्यादा विश्वास किया हो, वही जान ले ले। कुछ ऐसी ही दिल दहलाने वाली घटना मध्य प्रदेश में हुई। यहां एक पत्नी ने अपने ही पति के 7 टुकड़े करवाकर उनको दफन कर दिया।

पुलिस ने अपनी पड़ताल में इस पूरे मामले का खुलासा कर दिया है। इस हत्याकांड में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। वहीं हैरानी की बात है कि इस हत्या के बाद भी आरोपी पत्नी को कोई अफसोस नहीं है। आखिर क्यों उसने इस घटना को अंजाम दिया, चलिए हम आपको बताते हैं।

इंदौर शहर की है घटना

इंदौर शहर में कृष्णा अपने बेटे प्रशांत और पत्नी सपना के साथ रहता था। पुलिस ने बताया कि 5 फरवरी को कृष्णा की हत्या कर दी गई थी। उसकी लाश को कई हिस्सों में काटा गया था। इनमें से कुछ हिस्से तो पुलिस ने बरामद कर लिए लेकिन बाकी हिस्से नहीं मिल सके।

पुलिस के मुताबिक 40 साल की सपना ने ही पति की हत्या को अंजाम दिलवाया था। इस हत्या में उसने अपने बेटे और दो कसाइयों की मदद ली थी। सपना ने पहले कृष्णा को दाल में मिलाकर नींद की 5 गोलियां दे दी थीं। जब वो बेहोश हो गया तो उसने दोनों कसाइयों को बुलाकर उसकी हत्या करवा दी थी।

इस वजह से की हत्या, बेटे ने खोला राज

पुलिस को आरोपी सपना ने हत्या की वजह भी बताई। उसने बताया कि उसके दो कसाइयों रिजवान कुरैशी और भय्यू कुरैशी से अवैध संबंध थे। इन संबंधों में उसका पति रोड़ा बन रहा था। इसी वजह से उसने पति की हत्या की साजिश रची थी। दोनों प्रेमी कसाइयों को उसने बुलाकर पति के 7 टुकड़े करवा दिए थे।

इसके बाद इन टुकड़ों को बोरे में भरा गया। वहीं चारों ने धड़ को घर के पास ही गड्ढा खोदकर दफना दिया था और उसपर नमक डाल दिया था। बाकी अंगों को प्लास्टिक की थैली में भरकर जंगल में फेंक आए थे। पुलिस को जांच में धड़ तो मिल गया लेकिन बाकी अंग जंगल से बरामद नहीं हो सके। हत्या के इस राज को बेटे प्रशांत ने ही नशे की हालत में खोल दिया था। उसने अपने दोस्त से हत्या का पूरा सच बता दिया था जिसके बाद उसने पुलिस को खबर दे दी।

मस्जिद में छिप गए थे आरोपी

दोनों आरोपी कसाइयों को पुलिस ने पकड़ने के लिए योजना बनाई थी। हत्या के बाद दोनों ही देवास भाग गए थे और वहां की एक मस्जिद में छिप गए थे। पुलिस ने आरोपी रिजवान के बड़े भाई पर सख्ती की और उससे दोनों को फोन करवाकर मिलने बुलाया। जब दोनों उस जगह पर पहुंचे तो दोनों को पुलिस ने दबोच लिया।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें