📅 Friday, 09 October 2026 | 05:54 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,472.33 ▼ -166.37 (-0.23%) • निफ्टी 50: 22,520.45 ▼ -82.65 (-0.37%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹150,620 • 🥈 चांदी (1kg): ₹229,000 • ☀️ उज्जैन: 32°C (साफ आसमान)
इंदौर

इंदौर कोरोना अपडेट : 189 नए पॉजिटिव संक्रमित मरीज मिले : हालत चिंताजनक...!

📅 20 August 2020, 11:12 AM • ✍️ Sunil Paliwal-Anil Bagora • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
इंदौर कोरोना अपडेट : 189 नए पॉजिटिव संक्रमित मरीज मिले : हालत चिंताजनक...!
इंदौर कोरोना अपडेट : 189 नए पॉजिटिव संक्रमित मरीज मिले : हालत चिंताजनक...!

इंदौर । प्रभारी सीएमएचओ डॉ. पूर्णिमा गाडरिया की मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार 19 अगस्त 2020 गुरूवार को इंदौर में 189 नए पॉजिटिव मामले सामने आए है। वही रिपीट पॉजिटिव सैंपल की संख्या 11 रही। कल प्राप्त किए गए कुल सैंपल संख्या 2090 हैं। जिसमें से कल टेस्ट किए कुल सैंपल की संख्या 2900 रही। जिनमें से कुल 2697 नेगेटिव सैंपल की संख्या रही। इसके साथ ही इंदौर में पॉजिटिव मरीज़ो की कुल संख्या 10559 हो गई है। कल तीन जनों की मौत हुई। कल तक कुल 349 संक्रमित मरीज़ो की मृत्यु हो चुकी हैं। कल 68 मरीज़ स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए है। जिससे कल तक कुल 7140 मरीज़ स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किए गए है, साथ ही कल 6 व्यक्तियों को संस्थागत क्वारेंटाइन से डिस्चार्ज कर घर भेजा गया है। जिससे कल तक की कुल क्वारेटाइन व्यक्तियों की संख्या 5908 हो गई, वही अभी तक प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट की संख्या 186437 हो गई हैं। गुरूवार को बाजारों में वाहनों की काफी भीड़ दिखाई दी। सोशल डिस्टेंसिंग का हर जगह उल्लंघन होता रहा है। प्रशासक, राजनीतिक दलों और व्यापारियों के बीच इंदौर और उसके आस-पास गांव की जनता ज्यादा संक्रमित हो रही है। बाजारों में बिना मतलब की भीड़ प्रशासक को चिंता में डाल रही है। अब नेता जी मौन रहकर इंदौर वासियों को बेहाल छोड़ दिया। फोटो फाईल)

इंदौर कोरोना अपडेट : 189 नए पॉजिटिव संक्रमित मरीज मिले : हालत चिंताजनक...!

● पालीवाल वाणी ब्यूरो-Sunil Paliwal-Anil Bagora...✍️

? निःशुल्क सेवाएं : खबरें पाने के लिए पालीवाल वाणी से सीधे जुड़ने के लिए अभी ऐप डाउनलोड करे :  https://play.google.com/store/apps/details?id=com.paliwalwani.app   सिर्फ संवाद के लिए 09977952406-09827052406 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें