Indore City : महापौर ने किया राजस्व विभाग का औचक निरीक्षण, बकाया कर की सूचना हेतु माह में दो बार SMS भेजने के निर्देश
इंदौर. महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव ने आज नगर निगम मुख्यालय स्थित राजस्व विभाग का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने राजस्व वसूली, ऑनलाइन भुगतान, जलकर वसूली तथा राजस्व शिविरों में प्राप्त आवेदनों पर की गई कार्रवाई की समीक्षा की।
महापौर ने निर्देश दिए कि करदाताओं को बकाया राशि की जानकारी देने के लिए प्रत्येक माह कम से कम दो बार एसएमएस भेजे जाएं, ताकि समय पर कर भुगतान सुनिश्चित हो सके। उन्होंने समय पर कर भुगतान करने वाले इंदौरवासियों का आभार व्यक्त किया।
साथ ही उन्होंने जीआईएस सर्वे में सामने आई संपत्ति संबंधी त्रुटियों पर नोटिस जारी कर सुनवाई के बाद नियमानुसार वसूली करने तथा सभी होटल, होस्टल व व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को व्यवसायिक अभिलेखों में पंजीकृत कर व्यवसायिक दर से कर वसूली के निर्देश दिए।

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
कर्नाटक में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू हो गया : मध्यप्रदेश में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट कब लागू होगा...?
पालीवाल समाज इंदौर द्वारा आज श्री चारभुजानाथ जी की रेवाड़ी नगर भ्रमण : ठाकुर जी भक्तों को देंगे आशीर्वाद
ऊंचा उठना है तो पहले झुकना सीखें, विनम्रता कमजोरी नहीं महानता की सीढ़ी है : मुनिपुंगव श्री 108 सुधासागर जी महाराज