📅 Friday, 09 October 2026 | 05:01 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 71,593.24 ▼ -1,474.56 (-2.02%) • निफ्टी 50: 22,231.80 ▼ -544.30 (-2.39%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹149,060 • 🥈 चांदी (1kg): ₹225,300 • ☀️ उज्जैन: 24°C (साफ आसमान)
इंदौर

Indore Breaking News : लंबे विरोध के बाद इंदौर में नाइट कल्चर तत्काल प्रभाव से बंद, नई व्यवस्था लागू होगी

📅 12 July 2024, 08:28 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Indore Breaking News : लंबे विरोध के बाद इंदौर में नाइट कल्चर तत्काल प्रभाव से बंद, नई व्यवस्था लागू होगी
Indore Breaking News : लंबे विरोध के बाद इंदौर में नाइट कल्चर तत्काल प्रभाव से बंद, नई व्यवस्था लागू होगी

इंदौर. दो साल पहले इंदौर बीआरटीएस के 12 किलोमीटर हिस्से को रातभर खुला रहने के आदेश इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने शुक्रवार को निरस्त कर दिए हैं। अब रातभर बाजार नहीं खुल सकेंगे। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस व्यवस्था की समीक्षा करने को कहा था। इंदौर मेें रात 12 बजे तक शहर के बाजार बंद हो जाते हैं। यह आदेश शुक्रवार रात से ही अमल में लाया जाएगा। शहर के एक हिस्से के बाजार रातभर खुलने का विरोध पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय सहित अन्य नेता कर चुके हैं। इंदौर मेें 200 से ज्यादा आईटी कंपनियां हैं। इंदौर में स्टार्टअप को लेकर हुए एक बड़े समारोह में पूर्व मुुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से कंपनियों ने रात में बाजार खुले रखने की मांग की थी।

इसके बाद तत्कालीन कलेक्टर मनीष सिंह ने इंदौर के साढ़े 12 किलोमीटर हिस्से को रातभर खुला रखने के आदेश जारी किए थे, लेकिन बाद में देर रात को युवक-युवतियों द्वारा शराब पीकर हंगामा करने, मारपीट करने के मामले सामने आने लगे थे। इसके बाद इस व्यवस्था पर सवाल उठने लगे थे।

सराफा, बस, रेलवे स्टेशन रह सकते है खुले

यह आदेश 11 किलोमीटर लंबेे बीआरटीएस के जारी हुआ हैै। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और सराफा चौपाटी देर रात तक पहलेे की तरह खुली रहेगी।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें