नए जिनालय के प्रतिष्ठा महोत्सव में पावन निश्रा प्रदान करेंगे
📅 31 May 2022, 02:33 AM
•
✍️ sunil paliwal-Anil paliwal
•
⏱️ 1 मिनट में पढ़ें
इंदौर : धार रोड स्थित श्री राज राजेन्द्र जयंत सेन धाम तीर्थ में नव निर्मित श्री चिंतामणी पार्श्वनाथ जिन-बिम्ब एवं गुरु मूर्तियों की प्रतिष्ठा हेतु गच्छाधिपति आचार्य श्रीमद विजय नित्यसेन सूरीश्वर म.सा. आदि साधु मंडल का भव्य मंगल नगर प्रवेश जुलूस आज सुबह 8.30 बजे राधा नगर जैन उपाश्रय से प्रारंभ होकर श्री राजेन्द्र आराधना भवन कुंवर मंडली पहुंचा। यहां धर्मसभा के बाद स्वधर्मी वात्सल्य का आयोजन रखा गया। त्रिस्तुतिक श्री संघ के महेन्द्र जैन एवं तेजकुमार बम्बोरिया ने बताया कि प्रतिष्ठा महोत्सव 1 जून 2022 से प्रारंभ होगा।
📲
चैनल से जुड़ें →
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
प्रमुख विषय:
संबंधित खबरें
सभी देखें →
इंदौर के लोकप्रिय युवा समाजसेवी और 'ट्रैफिक मित्र महाअभियान' के संयोजक श्री ऋषभ बागोरा का जन्मदिन आज