📅 Wednesday, 04 November 2026 | 01:55 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 77,184.72 ▲ +1,491.92 (+1.97%) • निफ्टी 50: 23,887.40 ▲ +446.60 (+1.91%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹141,680 • 🥈 चांदी (1kg): ₹191,800 • ☁️ उज्जैन: 30°C (बादल छाए रहेंगे)
इंदौर

श्रीकृष्ण टाकिज के सामने, गौ-माता के हत्यारे "लम्पी वायरस रूपी रावण का होगा दहन

📅 04 October 2022, 11:02 PM • ✍️ sunil paliwal-Anil paliwal • ⏱️ 5 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
श्रीकृष्ण टाकिज के सामने, गौ-माता के हत्यारे "लम्पी वायरस रूपी रावण का होगा दहन
श्रीकृष्ण टाकिज के सामने, गौ-माता के हत्यारे "लम्पी वायरस रूपी रावण का होगा दहन

गौ रक्षा के संदेश के साथ, वैक्सीन रूपी मशाल से किया जायेगा लम्पी रुपी रावण का दहन

इंदौर : दशहरे के अवसर पर इन्दौर में मुख्य रावण दहन अन्नपूर्णा रोड़ स्थित दशहरा मैदान में होता है, वहीं इन्दौर में 100 से अधिक जगह पर रावण दहन कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, इसी कड़ी में शहर के मध्य एम जी रोड़ स्थित श्रीकृष्ण टाकिज के सामने नगर निगम रोड़ पर सामाजिक बुराई के प्रतीक के रुप में विविध प्रकार के रावण का दहन किया जाता है, इसी कड़ी में इस वर्ष लम्पी वायरस रुपी रावण को अनेक संत महात्मा एवं राजनेताओं के सानिध्य में किया जाएगा।

पालीवाल वाणी को जानकारी देते हुए बताया कि संस्था सूर्यमंच (सामाजिक सांस्कृतिक संगठन) के संयोजक सन्नी पठारे, फिरोज खान, सह संयोजक दीपक जोशी, प्रकाश महावर कोली, सतीश श्रीवास्तव, मुकेश ठाकुर, संजय यादव, शेख शाकिर, सोनू पंवार, कमलेश पटेल (शेरा) महिला सह संयोजिका भारती टांक, कविता कुशवाह, मीनाक्षी जायसवाल, किरण वैद आदि ने बताया कि इस बार गायों के जीवन पर संकट मंडरा रहा है, गाय लम्पी रुपी वायरस की शिकार होकर मर रही है। इसलिए संस्था सूर्यमंच ने लम्पी रुपी वायरस को सामाजिक बुराई मानते हुए गाय माता के हत्यारे लम्पी वायरस रूपी रावण का दहन किया करने का निर्णय लिया है। 

संस्था सूर्यमंच के संयोजक सन्नी पठारे ने पालीवाल वाणी को बताया कि हमारी संस्था वर्षों से दशहरे पर रावण दहन की जगह सामाजिक बुराई के रुप में अत्यचारियों, दुराचारियों, बलात्कारियों का रावण बनाकर दहन करती आई है। इस वर्ष लम्पी रूपी गौ-हत्यारे वायरस के प्रतीक रावण का दहन पूर्व राज्यमंत्री महामंडलेश्वर राधे-राधे बाबा द्वारा वैक्सीन रूपी मशाल से किया जायेगा।

श्री पठारे ने कहा कि इस लम्पी वायरस रावण का दहन श्री कृष्णा टाकीज के सामने, नगर निगम रोड पर दिनांक 6 अक्टूबर को रात्रि 8.30 बजे होगा। जिसे संस्था सूर्यमंच के सोशल साईट एवं संस्था सूर्यमंच के ऑफिशियल फेसबुक पेज पर ऑनलाई प्रसारण किया जाएगा।

संस्था सूर्यमंच के संयोजक सन्नी पठारे ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथी पूर्व मंत्री, विधायक सज्जनसिंह वर्मा होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व राज्यमंत्री एवं विश्व ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. योगेन्द्र महंत करेंगे। अतिथि के रूप में शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल, पूर्व प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती अर्चना जायसवाल, विधायक संजय शुक्ला, अश्विन जोशी, पिन्टु जोशी, नेता प्रतिपक्ष चिन्टु चौकसे, देवेन्द्रसिंह यादव, सादिक खान पार्षद, मुकेश यादव, अनुप शुक्ला रहेंगे। रावण दहन के पश्चात 151 किलो गिलकी के भजिये का प्रसाद वितरण किया जावेगा। 

उत्कृष्ट समाजसेवी महिला के रुप में एडव्होकेट विनिता पाठक का होगा सम्मान

संस्था सूर्यमंच (सामाजिक सांस्कृतिक संगठन) प्रतिवर्ष दशहरे पर सूर्यमंच सम्मान से अच्छे कार्य करने वाले पुरुष अथवा महिला का सम्मान कर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करता है। इस वर्ष भी सामाजिक कार्यों में अपनी सहभागिता निभाते हुए निःशुल्क सेवाएं देने वाली एडव्होकेट सुश्री विनिता सुरेन्द्र पाठक का सम्मान किया जायेगा।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें