इंदौर में कोरोना संक्रमित मरीजों में वृद्वि : 45 नए केस के साथ 229 तक पहुंचा मौत का आंकड़ा
इंदौर । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थय अधिकारी जिला इंदौर के डॉ. प्रवीण जड़िया की रिपोर्ट के अनुसार इंदौर में कल 29 जून 2020 सोमवार को 45 नए पॉजिटिव संक्रमित मरीजों के आंकड़े सामने आए हैं वही रिपीट पॉजिटिव सैंपल संख्या 13 रही, वही अपर्याप्त, खारिज सैंपल संख्या 6 रही। कल प्राप्त निगेटिव सैंपल 1504 संख्या हैं। जिसमें से कल प्राप्त किए कुल सैंपल की संख्या 1172 रही एवं कल टेस्ट किए गए कुल सैंपल की संख्या 1568 रही। इसके साथ ही इंदौर में कल तक पॉजिटिव मरीज़ो की कुल संख्या 4709 हो गई है। कल एक फिर 3 व्यक्तियों की मौत हुई, जिसको मिलाकर कुल 229 संक्रमित मरीज़ो की मृत्यु हो चुकी हैं। कल 17 मरीज़ स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए है। जिससे कल तक कुल 3452 मरीज़ स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किए गए है साथ ही कल 23 व्यक्तियों को संस्थागत क्वारेंटाइन से डिस्चार्ज कर घर भेजा गया है। जिससे कल तक की कुल क्वारेंटाइन व्यक्तियों की संख्या 4478 हो गई। वही अभी तक प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट की संख्या 84704 हो गई हैं। 1 जुलाई से देश में अनलॉक (Unlock) का दूसरा चरण शुरू होने जा रहा है ऐसे में पीएम मोदी का देश के नाम ये संबोधन भी महत्वपूर्ण होगा । वही अनलॉक वन की अवधि में सोशल डिस्टेसिंग का पालन कहीं भी देखने को नहीं मिल रहा है।
● पालीवाल वाणी ब्यूरो-Sunil paliwal-Anil bagora...✍️
? Whatsapp पर हमारी खबरें पाने के लिए हमारे मोबाइल नंबर 9039752406 को सेव करके हमें नाम/पता/गांव अथवा/शहर की जानकारी व्हाट्सएप पर Update paliwalwani news लिखकर भेजें... 09977952406-09827052406
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 में इंदौर क्यों पिछड़ा : अधिकारियों की फौज ने नाक कटाई-कर्मचारियों ने सम्मान दिलाया-कहाँ है इंदौर
श्री चारभुजानाथ मंदिर पर 15 नवंबर को होगा भव्य अन्नकूट महोत्सव : पालीवाल समाज इंदौर में एकता और उत्साह का माहौल
पालीवाल जय अंबे ग्रुप द्वारा दो दिवसीय महोत्सव में माँ अन्नपूर्णा के दरबार दिखाई देगी मेंवाड़ी रंगत और अपूर्व सामाजिक समरसता
हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने दैनिक वेतनभोगी से स्थायी/विनियमित किए गए कर्मचारियों के पक्ष में महत्वपूर्ण फैसला सुनाया : सातवें वेतनमान (7th Pay Scale) का लाभ देने का निर्देश