📅 Thursday, 03 September 2026 | 06:42 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,152.86 ▼ -791.44 (-1.03%) निफ्टी 50: 23,873.45 ▼ -182.35 (-0.76%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹155,345 🥈 चांदी (1kg): ₹250,000 ⛅ इंदौर: 26°C (आंशिक बादल)
इंदौर

पालीवाल समाज की साधारण सभा 22 को होगी-गंभीर मुद्वों पर बहस

📅 17 December 2019, 12:31 PM ✍️ Sunil paliwal ⏱️ 5 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
पालीवाल समाज की साधारण सभा 22 को होगी-गंभीर मुद्वों पर बहस
पालीवाल समाज की साधारण सभा 22 को होगी-गंभीर मुद्वों पर बहस

इंदौर। श्री पालीवाल ब्राह्मण समाज पंचायत 44 श्रेणी समिति (रजि.) इंदौर के समस्त सदस्यों की साधारण सभा 22 दिसंबर 2019 रविवार को सुबह 11 बजे संस्था के पंजीकृत समाज भवन, 42, जूना तुकोगंज इंदौर पर आयोजित की जा रही है। साधारण सभा पिछले कई सालों से होने वाली साधारण से हट कर होने जा रही है। जिसकी विधिवत सूचना प्रत्येक सदस्यों के निवास पर जाकर वर्ष 2018-2019 की वार्षिक विवरणी देकर अभी तक होने वाले कामों की जानकारी प्रस्तृत की गई। जिसकी सभी सदस्यों ने कभी प्रशंसा व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान प्रबंध कार्यकारिणी के द्वारा किया गया सर्वश्रेष्ठ काम को दिखाया गया जो खुशी की बात है। इसके पूर्व कार्यकारिणी ने संस्था को लाभ की स्थिति स्पष्ट तौर पर नहीं बताई गई। जबकि वर्तमान कार्यकारिणी ने हर कार्य का ब्योरा प्रस्तृत कर यहां जताने का प्रयास किया है कि अगर मन से किया गया कोई भी काम करो तो उसमें उन्नति ओर प्रगति दोनो संभव हैं। साधारण सभा में संस्था का वर्ष 2018-2019 का आय-व्यय पत्रक स्वीकृत होगा, वही वर्ष 2019-2020 का अनुमानित बजट पटल पर रखा जाएगा वही संस्था कार्यालय में प्राप्त हुए सुझावों एवं प्रश्नोत्तर पर गंभीरता से विचार-विमार्श कराकर उन बातों का जिक्र साधारण में किया जाएगा तथा शेष अन्य विषयों पर अध्यक्ष महोदय की स्वीकृत मिलने पर चर्चा कराई जा सकती है। इस वर्ष के अंतिम दौर में साधारण सभा में इस बात की पूष्टि भी होगी कि वर्तमान प्रबंध कार्यकारिणी में कितने सदस्यों ने इमानदारी पूर्वक समाजहित में काम किया है या हो हल्ला मचाने के लिए विख्यात होगे। समाज अध्यक्ष श्री श्याम दवे, मंत्री लक्ष्मीनारायण बागोरा के नेतृत्व में समाज का काम पूरी तरहा श्रेष्ठ ओर उन्नति की राह पर है। प्रबंधकारिणी ने समस्त सदस्यों ने आग्रह किया है कि समाजहित में 22 दिसंबर 209 को सुबह 11 बजे साधारण सभा में जरूर पहुंचे ओर हमारे कार्यों की समीक्षा जरूर करें, हमारे द्वारा अगर किसी भी गलत कार्य को बढ़ावा दिया जा रहा है, आपका अपना मौलिक अधिकार है कि हमें साधारण में सूचित करते हुए हमें रोके ओर महत्वपूर्ण अमूल्य सुक्षावों पर बहस करके समाजहित में अपना निर्णय दिजिए...आपके अधिकारों से ही हम समाज में श्रेष्ठ काम कर रहे हैं, जिसकी पूष्ठि आपको साधारण सभा में आकर करना है। सूत्रों ने पालीवाल वाणी को बताया कि गंभीर मुद्वों पर साधारण सभा में तीकी नौंक-झौंक संभव हो सकती है। वही देवपुरी स्थित श्री चारभुजाधाम भवन में पूर्व में विराजमान श्री चारभुजानाथ की मुर्ति स्थापित थी लेकिन किसी कारणवंश वहां से सम्मानियर सदस्यों के द्वारा मुर्ति हटाकर वर्तमान में प्रभु श्री चारभुजानाथ जी का विराजमान है, उसको लेकर साधारण सभा में मामला उठ सकता है। 

!! आओ चले बांध खुशियों की डोर...नही चाहिए अपनी तारीफो के शोर...बस आपका साथ चाहिए...समाज विकास की ओर !!

● पालीवाल वाणी ब्यूरो-Sunil Paliwal...✍

? Whatsapp पर हमारी खबरें पाने के लिए हमारे मोबाइल नंबर 9039752406 को सेव करके हमें व्हाट्सएप पर Update paliwalwani news नाम/पता/गांव/मोबाईल नंबर/ लिखकर भेजें...

? Paliwalwani News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Email- paliwalwani2@gmail.com

Sunil Paliwal-Indore M.P.

09977952406-09827052406-Whatsapp no- 09039752406

●  एक पेड़...एक बेटी...बचाने का संकल्प लिजिए...

●  नई सोच... नई शुरूआत... पालीवाल वाणी के साथ...

 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें