पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ताई बोली, इंदौर के महापौर बहुत अच्छा कार्य कर रहे है
ताई मैं आपके घर आउंगा, आपके साथ बैठूंगा, चर्चा करूंगा
इंदौर.
इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव मंगलवार दोपहर पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन से मिलने पहुंचे। उन्होंने महाजन का आशीर्वाद लिया और उनके कुशलक्षेम पूछे। ताई ने जो महापौर को चिट्ठी लिखी उसका जिक्र भी किया, बोलीं आपने कहा था कि ताई मैं आपके घर आउंगा, आपके साथ बैठूंगा, चर्चा करूंगा। इसके बाद आप भी बाहर चले गए, मैं भी बीमार रही। बातचीत हो नहीं सकी।
मैंने बहुत सहजभाव से चिट्ठी लिखी थी। साथ ही उन्होंने महापौर भार्गव की तारीफ करते हुए कहा इंदौर के महापौर बहुत अच्छे व्यक्ति है, बहुत अच्छे कार्य कर रहे है। लगातार शहरहित के कार्य कर रहे है। महापौर जो कार्य कर रहे है उसको लेकर मैं उनको सुझाव भी देती हूं, जिसे वे सहजभाव से स्वीकार भी करते है।
महाजन ने उऩसे भारतवन और शहर से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा भी की। ताई ने यह भी कहा कि इंदौर को बहुत समझदार और अच्छा महापौर मिला है। रही बात व्यस्तता की तो मैं बहुत अच्छे से समझती हूं, जब मैं लोकसभा स्पीकर थी तब मैं भी बहुत व्यस्त रहती थी।
वहीं, महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा आप (ताईजी) हमारी बहुत वरिष्ठ नेता है, हम आपके मार्गदर्शऩ में ही हम लगातार कार्य कर रहे है। हर दो महीने में मैं मिलता भी हूं, जो भी कार्य करते है, उनकी जानकारी देता हूं। सुझाव भी लेता हूं। उन्होंने कहा ताईजी आप हमारे परिवार की वरिष्ठ सदस्य है, आपके सुझाव पर ही हम कार्य करते है। मेट्रो को लेकर आपने जो भी सुझाव दिए, हमने उसी अनुसार कार्य किया है।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
पुष्य नक्षत्र पर दोगुनी होगी समृद्धि, रतलाम ज्वेलर्स के साथ : हर डिज़ाइन है कुछ खास और हर जेवर में है राजसी एहसास
नानाभाई ज्वेलर्स' के अद्वितीय आभूषणों के साथ इस पावन पुष्य नक्षत्र पर अपने जीवन में लाएं अक्षय समृद्धि और अप्रतिम सौंदर्य