📅 Saturday, 31 October 2026 | 12:51 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,459.53 ▲ +1,213.53 (+1.66%) • निफ्टी 50: 23,053.10 ▲ +354.30 (+1.56%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹136,710 • 🥈 चांदी (1kg): ₹181,400 • ☀️ उज्जैन: 21°C (साफ आसमान)
इंदौर

कृष्णादेवी गुप्ता पारमार्थिक न्यास की ओर से वृद्धाश्रमों में भोजन सेवा जारी

📅 20 November 2021, 02:11 AM • ✍️ विनोद गोयल • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
कृष्णादेवी गुप्ता पारमार्थिक न्यास की ओर से वृद्धाश्रमों में भोजन सेवा जारी
कृष्णादेवी गुप्ता पारमार्थिक न्यास की ओर से वृद्धाश्रमों में भोजन सेवा जारी

इंदौर ; मध्य भारत अग्रवाल महासभा एवं संयोगितागंज अग्रवाल संगठन के मंत्री रमेश गुप्ता पीठेवाले की धर्मपत्नी श्रीमती कृष्णादेवी गुप्ता की स्मृति में गठित न्यास की ओर से शहर के विभिन्न वृद्धाश्रम, अनाथालयों एवं बालगृहों में  भोजन सेवा का सिलसिला जारी रहा। इस श्रृंखला में एमओजी लाइंस स्थित जगन्नाथ ट्रस्ट के वृद्धाश्रम, मदर टेरेसा द्वारा संचालित ज्योति निवास, महिला उत्कर्ष संस्थान द्वारा संचालित आश्रम तथा क्लर्क कालोनी स्थित आस्था वृद्धाश्रम में रहने वाले वृद्धों के लिए भोजन सेवा का आयोजन किया गया जहां स्व. श्रीमती कृष्णादेवी गुप्ता के चित्र पर माल्यार्पण में वहां रहने वाले बुजुर्गों ने भी भाग लिया। ट्रस्ट के शैलेन्द्र गुप्ता, भगवान गुप्ता, पवन गुप्ता, प्रशांत गोयल सहित अनेक कार्यकर्ता एवं परिवारजन मौजूद थे। इसके पूर्व सुबह सरकारी अस्पतालों में भी भोजन सेवा की गई।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें