📅 Saturday, 31 October 2026 | 02:27 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,459.53 ▲ +308.53 (+0.42%) • निफ्टी 50: 23,053.10 ▲ +116.30 (+0.51%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹137,010 • 🥈 चांदी (1kg): ₹182,700 • ☁️ उज्जैन: 26°C (बादल छाए रहेंगे)
इंदौर

मध्यप्रदेश में पहले Gen-Z पोस्ट ऑफिस @IIM, इंदौर का शुभारंभ

📅 21 December 2025, 02:39 AM • ✍️ indoremeripehchan.in • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
मध्यप्रदेश में पहले Gen-Z पोस्ट ऑफिस @IIM, इंदौर का शुभारंभ
मध्यप्रदेश में पहले Gen-Z पोस्ट ऑफिस @IIM, इंदौर का शुभारंभ

इंदौर. भारतीय डाक विभाग द्वारा  म.प्र. के प्रथम नवश्रृंगारित Gen-Z  पोस्ट ऑफिस का शुभारंभ आज श्रीमती प्रीती अग्रवाल पोस्टमास्टर जनरल, इंदौर डाक परिक्षेत्र तथा श्री हिमांशु राय, डायरेक्टर आईआईएम द्वारा किया गया. आईआईएम परिसर मे स्थापित यह जेन-जी उपडाकघर तकनीक और नवाचार की नई सोच से परिपूर्ण है. यह जेन-जी उपडाकघर पारंपरिक डाक सेवाओं को आधुनिक स्पर्श देता है. 

Gen-Z पोस्ट ऑफिस में पारंपरिक डाक सेवाओं को आधुनिक स्वरूप देते हुए माई-स्टाम्प काउंटर पार्सल बुकिंग एवं पैकेजिंग सुविधा, एटीएम कार्ड और आईपीपीबी जैसी वित्तीय सेवाएं व युवाओं को तकनीक- सक्षम वातावरण प्रदान करने के उद्देश्य से परिसर में फ्री वाई-फाई, कैफेटेरिया, बैठने की व्यवस्थित जगह, त्वरित सेवा सहायता, उनके मनोरंजन के लिए स्ट्रिंग हाकी, स्नेक एवं लेडर, लूडो, शतरंग गेम भी रखे गये है, जो इसे अन्य डाकघरों से पूरी तरह अलग पहचान देते है.

इस जेन-जी पोस्ट ऑफिस की सबसे उल्लेखनीय विशेषता यह है कि, इसके सम्पूर्ण आंतरिक व बाहरी स्वरूप को आईआईएम के छात्रों ने स्वयं आधुनिक वाल-पेंटिंग, थीम ग्राफिक्स, प्रतीकात्मक कलाकारी और यूथ-ओरिएंटेड डिजा़इन के माध्यम से सजाया है. इससे न केवल नवीन Gen-G पोस्ट ऑफिस आकर्षक बन गया है, बल्कि यह विद्यार्थियों की रचनात्मकता, तकनीकी दृष्टिकोण और जेन-जी सोच का जीवंत उदाहरण भी बनकर उभरा है.         

इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रोफेसर हिमांशु राय निदेशक आईआईएम इन्दौर द्वारा विभाग की सराहना करते हुए कहा कि, भारतीय डाक सेवा आजादी के पहल से चल रही है और भारत के पहले कमर्शियल पायलट श्री जे.आर.डी. टाटा ने भारत की पहली फ्लाइट में डाक का आदान-प्रदान किया था.

इस Gen-Z पोस्ट ऑफिस के लोकार्पण पर डाक विभाग को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं. इस कार्यक्रम की अध्यक्ष सुश्री प्रीती अग्रवाल, पोस्टमास्टर जनरल, इंदौर परिक्षेत्र द्वारा म.प्र. के पहले Gen-Z पोस्ट ऑफिस के लोकार्पण पर आईआईएम में अध्ययनरत समस्त छात्रों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि, इस Gen-Z पोस्ट ऑफिस से युवाओं का सीधा जुड़ाव होगा तथा वे विभाग की समस्त सेवाओं का लाभ ले सकेंगे. यहां पर  कैफेटेरिया व अन्य सुविधाओं को समाहित किया गया है.  

कार्यक्रम मे अधीक्षक डाकघर श्री ओमप्रकाश चौहान, सहायक निदेशक तृतीय इंदौर परिक्षेत्र श्री राजेन्द्र व्यास सहित डाक विभाग के अधिकारी व आईआईएम के कर्मचारी एवं छात्र उपस्थित रहे.

  • ओमप्रकाश चौहान : अधीक्षक डाकघर, इंदौर नगरेतर संभाग, इंदौर - 452001
  • 📲

    पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

    ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

    चैनल से जुड़ें →

    संबंधित खबरें

    सभी देखें →
    WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें