📅 Friday, 18 September 2026 | 09:20 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,314.59 ▼ -21.91 (-0.03%) निफ्टी 50: 23,334.70 ▲ +117.10 (+0.50%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹155,900 🥈 चांदी (1kg): ₹248,300 🌤️ उज्जैन: 24°C (हल्के बादल)
इंदौर

इंदौर नगर निगम सहित जिले के 8 नगर परिषदों में निर्वाचन अधिसूचना आज होगी जारी

📅 10 June 2022, 11:41 PM ✍️ Paliwalwani ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
इंदौर नगर निगम सहित जिले के 8  नगर परिषदों में निर्वाचन अधिसूचना आज होगी जारी
इंदौर नगर निगम सहित जिले के 8 नगर परिषदों में निर्वाचन अधिसूचना आज होगी जारी

आज से ही नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने का होगा सिलसिला शुरू : नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने के लिये स्थान निर्धारित

इंदौर : इंदौर नगर निगम सहित जिले के आठ नगर परिषदों में आम निर्वाचन की अधिसूचना आज 11 जून को जारी की जायेगी। इसी दिन से ही नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने का सिलसिला भी शुरू हो जायेगा। इंदौर नगर निगम में पार्षद और महापौर पद के लिये तथा आठों नगर परिषदों में पार्षद पद के निर्वाचन होंगे। नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने के लिये स्थान का निर्धारण कर दिया गया है।

महापौर पद के लिये कलेक्टर न्यायालयीन कक्ष-101 में नाम निर्देशन पत्र दाखिल किये जा सकते है। इंदौर नगर निगम के वार्ड क्रमांक-एक से 17 तक के लिये अनुविभागीय अधिकारी राऊ के जी-7 स्थित न्यायालयीन कक्ष में, वार्ड क्रमांक-18 से 36 तक के लिये  तहसीलदार कनाड़िया के जी-10 स्थित न्यायालयीन कक्ष में, वार्ड क्रमांक-37 से 54 तक के लिये अनुविभागीय अधिकारी बिचौली हप्सी के जी-3 स्थित न्यायालयीन कक्ष में, वार्ड क्रमांक-55 से 64 तक के लिये तहसीलदार  बिचौली हप्सी के जी-9 स्थित न्यायालयीन कक्ष में, वार्ड क्रमांक-65 से 73 एवं वार्ड क्रमांक 82 से 85 तक के लिये अनुविभागीय अधिकारी खुड़ेल के जी-7 स्थित न्यायालयीन कक्ष में तथा वार्ड क्रमांक-74 से 81 तक के लिये अपर कलेक्टर के जी-11 स्थित न्यायालयीन कक्ष में नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किये जायेंगे।

नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने के लिये 6 सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किये गये है। वार्ड क्रमांक-एक से 17 तक के लिये अपर कलेक्टर एवं मुख्य महाप्रबंधक मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्ययुत वितरण कंपनी श्री रिंकेश कुमार व्यास, वार्ड क्रमांक-18 से 36 तक के लिये अनुविभागीय अधिकारी.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें