तापमान में गिरावट के चलते इंदौर में नर्सरी से 5वीं तक की कक्षाएं सुबह 9 बजे से
इंदौर :
इंदौर में नर्सरी से कक्षा पांचवी तक की समस्त कक्षाओं का समय परिवर्तित किया गया हैं. जिसकी सूचना सभी स्कुलों के प्राचार्य तक पहुंच गई हैं. इंदौर जिले के अंतर्गत आने वाले सभी स्कूलों में मौसम के परिवर्तन और अब तापमान को देखते हुए बच्चों के स्कुल 7 : 00 बजे की जगह सुबह 9 : 00 बजे के पहले शुरू नहीं होंगी. इस संबंध में कलेक्टर महोदय ने आदेश जारी किए गए हैं.
जिला कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के मुताबिक इंदौर जिलांर्तगत तापमान में अचानक आई गिरावट के कारण समस्त शासकीय/अशासकीय अनुदान प्राप्त/मान्यता प्राप्त/सी.बी.एस.ई./आई.सी.एस.ई./माध्यमिक शिक्षा ंण्डल एवं समस्त बोर्ड से संबद्ध विद्यालयों में अध्ययनरत् छात्र-छात्राओं के स्वास्थय पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए कक्षा नर्सरी से कक्षा पांचवी तक की समस्त शालाओं का संचालन किसी भी स्थिति में प्रात : 9 : 00 बजे से पूर्व संचालित नही किया जाए.
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
पुष्य नक्षत्र पर दोगुनी होगी समृद्धि, रतलाम ज्वेलर्स के साथ : हर डिज़ाइन है कुछ खास और हर जेवर में है राजसी एहसास
नानाभाई ज्वेलर्स' के अद्वितीय आभूषणों के साथ इस पावन पुष्य नक्षत्र पर अपने जीवन में लाएं अक्षय समृद्धि और अप्रतिम सौंदर्य