📅 Wednesday, 23 September 2026 | 06:00 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,529.08 ▲ +234.08 (+0.32%) निफ्टी 50: 23,329.00 ▼ -17.40 (-0.07%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹155,720 🥈 चांदी (1kg): ₹253,700 ☁️ उज्जैन: 23°C (बादल छाए रहेंगे)
इंदौर

डॉक्टर वंदना रानी जोशी को मिली को पत्रकारिता एवं जनसंचार विषय में पीएच.डी. उपाधि

📅 23 June 2025, 12:18 PM ✍️ sunil paliwal-Anil Bagora ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
डॉक्टर वंदना रानी जोशी को मिली को पत्रकारिता एवं जनसंचार विषय में पीएच.डी. उपाधि
डॉक्टर वंदना रानी जोशी को मिली को पत्रकारिता एवं जनसंचार विषय में पीएच.डी. उपाधि

इंदौर.रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर की शोधार्थी डॉक्टर वंदना रानी जोशी को पत्रकारिता एवं जनसंचार विषय में पीएच.डी. उपाधि प्राप्त हुई है. यह घोषणा आरडिवीवी के कुलपति प्रोफेसर राजेश कुमार वर्मा के आदेश पर कुल सचिव डॉक्टर आर.के. बघेल ने की. डॉक्टर वंदना रानी जोशी ने अपना पीएच.डी. शोध कार्य अनुसूचित जनजातियों के सामाजिक विकास में नव संचार माध्यमों का प्रभाव: एक समीक्षात्मक अध्ययन विषय पर प्रोफेसर (डॉक्टर) धीरेंद्र पाठक, विभागाध्यक्ष पत्रकारिता विभाग, रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के निर्देशन में पूर्ण किया है.

पालीवाल 44 श्रेणी इंदौर की होनहार बेटी डॉक्टर वंदना ने बताया कि उनके पिताजी का सपना था कि वह डॉक्टर बने, पर पिताजी के देहांत के बाद आर्थिक स्थिति इतनी अच्छी नहीं थी कि वह विज्ञान विषय लेकर अत्यधिक शैक्षणिक शुल्क भर सके. परंतु उनका यह प्रण था कि वह भले ही डॉक्टर ना बन सके. परंतु अपने नाम के आगे डॉक्टर जरुर लगाएगी और यह प्रण माता-पिता के आशीर्वाद से उन्होंने पूरा किया.

डॉक्टर वंदना रानी जोशी ने अपनी उपलब्धि अपने पिता स्वर्गीय बसंत कुमार जोशी को समर्पित की है. वर्तमान में डॉक्टर वंदना रानी जोशी प्रधानमंत्री कॉलेज आफ एक्सीलेंस श्री अटल बिहारी वाजपेयी शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में प्रोफेसर पद पर कार्यरत है. डॉ. जोशी ने बीकॉम (टैक्स), बी.एड., एम.कॉम., एम.एस.डब्ल्यू. एम.ए.एम.सी ,एम.फिल. पीएच.डी, पी.जी.डी.सी.ए., डिप्लोमा इन योगा, डिप्लोमा इन रामचरित्र मानस की विज्ञान से सामाजिक उत्थान विषय में उपाधियां प्राप्त की है.

डॉक्टर वंदना रानी जोशी की इस उपलब्धि पर श्रीमती देवी बाई गोविंद लाल जी व्यास (नानीजी), श्रीमती कंचन जोशी (माताजी), एडवोकेट ज्योति जोशी (बहन), प्रोफेसर तृप्ति जोशी (बहन), श्री घनश्याम जोशी (जियाजी), रिद्धि एवं सिद्ध जोशी (भांजिया), समस्त जोशी और व्यास परिवार के साथ पालीवाल समाज एवं पालीवाल वाणी, पालीवाल गौरव, पालीवाल सखी, पालीवाल किरण एवं राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण समाज ने इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी. 

बता दे : नारी शक्ति सम्मान, महिला पत्रकार सम्मान के बाद पत्रकारिता शिक्षक सम्मान अपने नाम दर्ज करा चुकी, जो अपने आप में एक कीर्तिमान था. लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन अवार्ड की हैट्रिक लगाने वाली पालीवाल समाज में एकमात्र मातृशक्ति हैं. जोशी परिवार की लाडली और होनहार बेटी वंदना (रानी) जोशी ने पत्रकारिता के क्षेत्र में धूमकेतु की तरहा अपना कार्य कर रही है. वहीं विभिन्न मंचों पर सबसे ज्यादा बार सम्मानित होने वाली बिटिया ने सबका नाम रोशन किया.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें