मध्य प्रदेश ट्रांस्को की वेबसाइट में पेंशनर्स के लिये डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट सुविधा प्रारंभ
इंदौर. एम.पी. ट्रांस्को (मध्य प्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी) ने अपने वित्तीय प्रक्रियाओं में वर्तमान पेंशनरों और उनके आश्रितों के लिये ऑनलाईन सुविधाओं को आगे बढाते हुये अपनी अधिकृत वेबसाईट में कुछ नए फीचर्स की व्यवस्था की है। पेंशनर्स के लिये एम.पी. ट्रांसको में डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट (जीवन प्रमाण पत्र) सेवा प्रारंभ की गई है। एम.पी. ट्रांसको के पेंशनर्स अब विश्व के किसी भी कोने से इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।
एम.पी. ट्रांसको के मुख्य वित्तीय अधिकारी चेतन जायसवाल ने बताया कि लाइफ सर्टिफिकेट के लिये पेंशनर्स या उनके आश्रितों को एम.पी. ट्रांस्को के किसी भी कार्यालय में आने की अनिवार्यता को पहले ही शिथिल कर दिया गया था। डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट (जीवन प्रमाण पत्र) सुविधा अब वेबसाईट पर भी उपलब्ध है। वेबसाईट के माध्यम से पेंशनर्स अपना पेंशन स्टेटस भी देख सकते है। वेबसाईट मे अब पेंशनर्स की वर्तमान लाईफ सर्टिफिकेट की वैद्यता भी उपलब्ध है। जिससे वे समय पर डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट (जीवन प्रमाण पत्र) की प्रक्रिया कर सकते है।
इसके अतिरिक्त पेंशनर्स के लिये एम.पी. ट्रांसको की वेबसाईट पर अलग से बने टैब से ऑनलाइन पेंशन स्लिप निकालने की व्यवस्था उपलब्ध करा दी गई है। पेंशनर्स अपना आयकर फार्म-16 भी वेबसाईट से सीधे डाउनलोड़ कर सकते है। वर्तमान में यूनियन बैंक में एम.पी. ट्रांसको के सेवानिवृत्त कार्मिकों की पेंशन एवं फैमली पेंशन जमा होती है। फिलहाल एम.पी. ट्रांसको के 4285 पेंशनर्स के लिये यूनियन बैंक से यह सुविधा लिंक की गई है। भविष्य में इसे अन्य बैंको के साथ भी जोड़ी जायेगी।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 में इंदौर क्यों पिछड़ा : अधिकारियों की फौज ने नाक कटाई-कर्मचारियों ने सम्मान दिलाया-कहाँ है इंदौर
श्री चारभुजानाथ मंदिर पर 15 नवंबर को होगा भव्य अन्नकूट महोत्सव : पालीवाल समाज इंदौर में एकता और उत्साह का माहौल
पालीवाल जय अंबे ग्रुप द्वारा दो दिवसीय महोत्सव में माँ अन्नपूर्णा के दरबार दिखाई देगी मेंवाड़ी रंगत और अपूर्व सामाजिक समरसता
हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने दैनिक वेतनभोगी से स्थायी/विनियमित किए गए कर्मचारियों के पक्ष में महत्वपूर्ण फैसला सुनाया : सातवें वेतनमान (7th Pay Scale) का लाभ देने का निर्देश