इंदौर में कोरोना बेकाबू : आज फिर 2838 के पार संक्रमित मरीजों की संख्या, 702 मरीज स्वस्थ होकर घर गए
इंदौर : मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला इंदौर, म.प्र. डॉ. बी. एस. सैत्या ने आज दिनांक 20 जनवरी 2022 की कोरोना बुलेटिन की रिपोर्ट के अनुसार इंदौर में 2838 नए पॉजिटिव मामले सामने आए है. आज टेस्ट में कुल 11487 सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे. टेस्ट में 8512 नेगेटिव है, साथ ही इंदौर में पॉजिटिव मरीज़ो की कुल संख्या 177010 हो गई है. वही रिपीट पॉज़िटिव सैंपल की संख्या 106 बताई गई, आज दिनांक तक कुल 1400 संक्रमित मरीज़ो की मृत्यु हो चुकी है. ज़िले में उपचाररत् कोरोना पॉज़िटिव मरीज़ की कुल संख्या 17887 हो गई है. आज 702 मरीज़ स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए हैं, जिससे आज दिनांक तक कुल 157723 मरीज़ स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किए गए हैं. आज दिनांक कुल सेम्पल की संख्या 3331549 हो गई हैं. वही आज दिनांक तक 157723 मरीज स्वस्थ होकर डिस्जार्च उपरांत अपने-अपने घर पहुंच गए हैं.
पूरे इंदौर में फैला संक्रमण : इंदौर का कोई भी वार्ड ऐसा नहीं हैं, जहां कोरोना के मरीज न मिल रहे हों. मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा संक्रमित इंदौर शहर से ही हैं. शहर में संक्रमण दर की रफ्तार का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि अब सभी 85 वार्डों में फैल संक्रमण चुका है.

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
श्री चारभुजानाथ जी की पदयात्रा में 200 से अधिक पदयात्री शामिल होंगे : 6 सितंबर को 40 वर्षों से निःशुल्क पदयात्रा प्रभु जयघोष से होगी शुरुआत
देश-विदेश में छाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का उल्लास : रानी जसुमति के प्रगटे सुंदर कुंवर कन्हाई, नंद घर आनंद भयो, गोकुल बाजे बधाई
हैदराबाद मैराथन 2026 में इंदौर के लगभग 30 धावकों ने हिस्सा लेकर शहर का नाम रोशन किया : प्रेम नारायण शर्मा ने जीता गोल्ड