📅 Monday, 28 September 2026 | 03:14 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,851.29 ▼ -1,044.45 (-1.41%) • निफ्टी 50: 22,780.80 ▼ -359.70 (-1.55%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,330 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,500 • 🌤️ उज्जैन: 31°C (हल्के बादल)
इंदौर

इंदौर के हर वार्ड में कोरोना फैला : 3372 रिकार्ड तोड़ कोरोना पॉजिटिव मरीज समाने आए, आज 2 की मौत भी

📅 23 January 2022, 12:30 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
इंदौर के हर वार्ड में कोरोना फैला : 3372 रिकार्ड तोड़ कोरोना पॉजिटिव मरीज समाने आए, आज 2 की मौत भी
इंदौर के हर वार्ड में कोरोना फैला : 3372 रिकार्ड तोड़ कोरोना पॉजिटिव मरीज समाने आए, आज 2 की मौत भी

इंदौर : मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला इंदौर, म.प्र. डॉ. बी. एस. सैत्या ने आज दिनांक 21 जनवरी 2022 को कोरोना बुलेटिन की रिपोर्ट के अनुसार इंदौर में 3372 नए पॉजिटिव मामले सामने आए है. आज टेस्ट में कुल 12466 सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे. टेस्ट में 8912 नेगेटिव है, साथ ही इंदौर में पॉजिटिव मरीज़ो की कुल संख्या 183551 हो गई है. वही रिपीट पॉज़िटिव सैंपल की संख्या 168 बताई गई, आज दो मौत के साथ आज दिनांक तक कुल 1405 संक्रमित मरीज़ो की मृत्यु हो चुकी है. ज़िले में उपचाररत् कोरोना पॉज़िटिव मरीज़ की कुल संख्या 23183 हो गई है. आज 527 मरीज़ स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए हैं, जिससे आज दिनांक तक कुल 158963 मरीज़ स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किए गए हैं. आज दिनांक कुल सेम्पल की संख्या 3355800 हो गई हैं. वही आज दिनांक तक 158963 मरीज स्वस्थ होकर डिस्जार्च उपरांत अपने-अपने घर पहुंच गए हैं.

पूरे इंदौर में फैला संक्रमण : इंदौर का कोई भी वार्ड ऐसा नहीं हैं, जहां कोरोना के मरीज न मिल रहे हों. मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा संक्रमित इंदौर शहर से ही हैं. शहर में संक्रमण दर की रफ्तार का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि अब सभी 85 वार्डों में फैल संक्रमण चुका है.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें