📅 Thursday, 08 October 2026 | 09:05 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,638.70 ▼ -429.10 (-0.59%) • निफ्टी 50: 22,603.05 ▼ -173.05 (-0.76%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,810 • 🥈 चांदी (1kg): ₹227,400 • ☀️ उज्जैन: 28°C (साफ आसमान)
इंदौर

Corona Hotspot : इंदौर में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामले : आज 70 पॉजिटिव मिले

📅 11 July 2022, 01:24 AM • ✍️ sunil paliwal-Anil paliwal • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Corona Hotspot : इंदौर में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामले : आज 70 पॉजिटिव मिले
Corona Hotspot : इंदौर में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामले : आज 70 पॉजिटिव मिले

इंदौर : 10 जुलाई को जारी कोरोना बुलेटिन के अनुसार इंदौर में 70 पॉजिटिव मरीज मिले, 401 मरीजों का इलाज चल रहा है. कोरोना से आज एक की मौत हुई. 36 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे. आज दिनांक तक 1464 जनों की मौत हुई वहीं आज दिनांक तक प्राप्त सेम्पल रिपोर्ट की संख्या 3818779 हुई. 

इंदौर में लगातार कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ने से एक बार फिर जिला प्रशासन के होश उड़े हुए हैं, क्योंकि हालही में नगरीय चुनाव में तमाम भीड़ भरे चुनावी माहौल में राजनीति दलों के वरिष्ठ नेताओं के साथ जनता ने बिना मास्क के चुनाव प्रचार-प्रसार करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी.

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh Coronavirus cases) के इंदौर में बदलते मौसम के साथ एक बार फिर कोरोना वायरस ने दस्तक देना शुरू कर दिया है. शहर में लगातार कोरोना मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी देखी जा रही है. कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में हो रही बढ़ोतरी के चलते ऐसा लग रहा है कि यह शहर एक बार फिर कोरोना का हॉटस्पॉट (Corona Hotspot) बनने की ओर बढ़ रहा है. 

कभी प्रदेश की आर्थिक राजधानी और मिनी मुंबई के नाम से जाना जाने वाला शहर इंदौर आज देश भर में अपनी सुन्दरता और स्वच्छता के लिए जाना जाता है. स्वच्छता में लगातार पांच बार नम्बर वन का तमगा हासिल करने वाला इंदौर एक बार फिर कोरोना महामारी के चलते कोरोना का हॉटस्पॉट बनने की ओर बढ़ता हुआ नजर आ रहा है. 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें