📅 Thursday, 17 September 2026 | 03:46 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,336.45 ▼ -445.35 (-0.60%) निफ्टी 50: 23,217.60 ▼ -180.50 (-0.77%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹152,770 🥈 चांदी (1kg): ₹237,600 ☀️ उज्जैन: 23°C (साफ आसमान)
इंदौर

इंदौर में कोरोना कहर रूक नहीं रहा : 556 नए संक्रमित पॉजिटिव मरीज : पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष को भी हुआ कोरोना

📅 27 November 2020, 01:24 AM ✍️ Sunil Paliwal-Anil Bagora ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
इंदौर में कोरोना कहर रूक नहीं रहा : 556 नए संक्रमित पॉजिटिव मरीज : पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष को भी हुआ कोरोना
इंदौर में कोरोना कहर रूक नहीं रहा : 556 नए संक्रमित पॉजिटिव मरीज : पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष को भी हुआ कोरोना

इंदौर । सीएमएचओ डॉ. प्रवीण जडिया की रिपोर्ट के अनुसार दिनांक 26 नवंबर 2020 गुरूवार को इंदौर में 556 नए संक्रमित पॉजिटिव मामले सामने आए वही लगातार 500 से अधिक मरीज आने के बाद भी इंदौरवासियो को चिंता नहीं। प्रशासन की लापरवाही और जनता की ढिलाई ने पुरे शहर में संक्रमण फैला दिया। कल 4615 टेस्ट किए गए सैंपल जांच संख्या, पीसीआर सैंपल संख्या 1727 है। निगेटिव सेम्पल टेस्ट 4023 के साथ इंदौर में पॉजिटिव मरीज़ो की अब तक संख्या 40522 हो गई है। साथ ही रिपीट पॉज़िटिव सैंपल की संख्या 36 है। कल तक कुल 749 संक्रमित मरीज़ो की मृत्यु हो चुकी है। ज़िले में उपचाररत् कोरोना पॉज़िटिव मरीज़ की संख्या 4268 हो गई है। 45 मरीज़ स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए है, जिससे कल तक कुल 35505 मरीज़ स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किए गए है। वही कल तक सेम्पल रिपोर्ट 492797 तक पहुंच गई। शहर में लगातार मामले आने से प्रशासन को चिंता में डाल दिया है, वही शादी-ब्याह के सीजन होने से जनता लापरवाह होकर परिजनों के आयोजन में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करते हुए सामुहिक रूप से कोरोना संक्रमित बीमारी को गले लगा रहे है। वही कल भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व विधायक श्री गोपीकृष्ण नेमा की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई स्वयं फेसबुक पर दी जानकारी। श्री नेमा के अभिन्न साथी श्री बालकृष्ण अरोरा भी 8 दिनों से संक्रमित है।(F.)

इंदौर में कोरोना कहर रूक नहीं रहा : 556 नए संक्रमित पॉजिटिव मरीज : पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष को भी हुआ कोरोना

● पालीवाल वाणी ब्यूरों-Sunil Paliwal-Anil Bagora...✍️

? निःशुल्क सेवाएं : खबरें पाने के लिए पालीवाल वाणी से सीधे जुड़ने के लिए अभी ऐप डाउनलोड करे :  https://play.google.com/store/apps/details?id=com.paliwalwani.app  सिर्फ संवाद के लिए 09977952406-09827052406 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें