📅 Saturday, 10 October 2026 | 01:45 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,472.33 ▼ -166.37 (-0.23%) • निफ्टी 50: 22,520.45 ▼ -82.65 (-0.37%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹151,070 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,700 • ☀️ उज्जैन: 24°C (साफ आसमान)
इंदौर

इंदौर में कोरोना एक्सप्रेस तेज हुई : सर्वाधिक 419 के साथ चौथा शतक लगा : प्रशासन चुनाव तैयारियों में मस्त...

📅 21 September 2020, 02:05 AM • ✍️ Sunil Paliwal-Anil Bagora • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
इंदौर में कोरोना एक्सप्रेस तेज हुई : सर्वाधिक 419 के साथ चौथा शतक लगा : प्रशासन चुनाव तैयारियों में मस्त...
इंदौर में कोरोना एक्सप्रेस तेज हुई : सर्वाधिक 419 के साथ चौथा शतक लगा : प्रशासन चुनाव तैयारियों में मस्त...

इंदौर । प्रभारी सीएमएचओ डॉ. प्रवीण जड़िया की मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार 20 सितंबर 2020 रविवार को सर्वाधिक 419 नए संक्रमित पॉजिटिव मामले सामने आए है। वही रिपीट पॉजिटिव सैंपल की संख्या 16 रही। कल प्राप्त किए गए कुल सैंपल संख्या 1128 हैं। जिसमें से कल टेस्ट किए कुल सैंपल की संख्या 2517 रही। जिनमें से कुल 2081 नेगेटिव सैंपल की संख्या रही। इसके साथ ही इंदौर में पॉजिटिव मरीज़ो की कुल संख्या 19937 हो गई है।   Indore Corona Update MP  कल फिर 6 जनों की मौत हो गई। कल तक कुल 505 संक्रमित मरीज़ो की मृत्यु हो चुकी हैं। कल 136 मरीज़ स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए है। जिससे कल तक कुल 15550 मरीज़ स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किए गए है, साथ ही कल 20 व्यक्तियों को संस्थागत क्वारेंटाइन से डिस्चार्ज कर घर भेजा गया है। जिससे कल तक की कुल क्वारेंटाइन व्यक्तियों की संख्या 6413 हो गई, वही अभी तक प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट की संख्या 274000 हो गई हैं। संक्रमित मरीजों का आंकडा सितंबर की शुरूआत ही दोहरा शतक बनने से संक्रमित मरीजों ने सतत् आठवां दोहरा शतक लगे और उसके बाद लगातार दसवां तीसरा शतक लगा वही कल दुसरा चौथा शतक संक्रमित मरीजों ने लगाया जिसके चलते आज तक के सारे पुराने रिकार्ड ध्वस्त हो रहे है। दो बार चौथा शतक लगने के बाद भी प्रशासक, राजनीति और व्यापारियों की और से घोर लापरवाही साफ झलक रही है। इंदौर प्रशासन और नेताओं की लड़ाई में जनता बेहाल हो रही है। प्रशासन से लॉकडाउन लगाकर इंदौर का सुरक्षा मुहैया कराएं...ऐसी चर्चा इंदौर में आम होने लग गई है। प्रशासन को भी जनता का ध्यान देखते हुए शीघ्र ही ठोस कार्यवाही करते हुए कठोर निर्णय लेना चाहिए...। शहरवासी अब एक-दुसरे से पूछ रहे है कि आखिर प्रशासन चाहता क्या है...जिसका जवाब फिलहाल किसी के पास नहीं है। वही प्रशासन चुनाव की तैयारियों में मस्त होकर शहरवासियों को आत्मनिर्भर के हाल पर छोड़ दिया।  Indore Corona Update MP (फोटो फाईल)

● पालीवाल वाणी ब्यूरों- Sunil Paliwal-Anil Bagora...✍️

? निःशुल्क सेवाएं : खबरें पाने के लिए पालीवाल वाणी से सीधे जुड़ने के लिए अभी ऐप डाउनलोड करे :  https://play.google.com/store/apps/details?id=com.paliwalwani.app सिर्फ संवाद के लिए 09977952406-09827052406

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें