📅 Saturday, 31 October 2026 | 08:38 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,459.53 ▲ +1,213.53 (+1.66%) • निफ्टी 50: 23,053.10 ▲ +354.30 (+1.56%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹136,500 • 🥈 चांदी (1kg): ₹182,100 • 🌤️ उज्जैन: 20°C (हल्के बादल)
इंदौर

कोरोना का इंदौर में विस्फोट, जनता बेफ्रिक, बाजारों में भीड़ का जमावड़ा, 387 संक्रमित मरीज मिले

📅 23 March 2021, 02:50 AM • ✍️ paliwalwani.com • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
कोरोना का इंदौर में विस्फोट, जनता बेफ्रिक, बाजारों में भीड़ का जमावड़ा, 387 संक्रमित मरीज  मिले
कोरोना का इंदौर में विस्फोट, जनता बेफ्रिक, बाजारों में भीड़ का जमावड़ा, 387 संक्रमित मरीज मिले

इंदौर । लगातार कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच होली महोत्सव की तैयारी की शुरुआत हो गई। कोरोना के बढ़ते केसों के बाद भी बाजार से भीड़ कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। राजबाडा, सराफा बाजार, मालवा मिल, राजमोहल्ला सब्जी मंडी में लोगों की भीड़ और निगम गलियारों में कर्मचारी भी बिना मास्क और बिना सोशल डिस्टेंसिंग के साथ घूम रहे है। लोगों को कोरोना का कोई डर नहीं सता रहा है, वही लगातार इंदौर में दिनों-दिन कोरोना संक्रमित मामलों में वृद्वि देखने को मिल रही हैं। शासन-प्रशासन चाहे जितना जतन कर ले लेकिन जनता बेफ्रिक होकर बाजारों में घुम रही है। कोरोना का जो पालन कर रहे है, उनका मत है कि प्रशासन को सख्त से सख्त कदम उठना चाहिए...वरना महाराष्ट्र का टापू इंदौर सहित मध्यप्रदेश में स्पष्ट दिखाई देगा जब सख्ती करने से कोई मतलब नहीं रहेगा। कल भी कोरोना के संक्रमित मरीजों ने इस वर्ष रिकार्ड तोड़ते हुए 387 संक्रमित मरीज मिले वही रिपीट पॉजिटिव सेम्पल 68 का आकड़ा कल का मिला। वही निगेटिव सेम्पल 3739 मिले।

कोरोना का इंदौर में विस्फोट, जनता बेफ्रिक, बाजारों में भीड़ का जमावड़ा, 387 संक्रिमत मरीज मिल 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें