📅 Saturday, 10 October 2026 | 03:46 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,472.33 ▲ +879.13 (+1.23%) • निफ्टी 50: 22,520.45 ▲ +288.65 (+1.30%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹150,940 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,600 • ☀️ उज्जैन: 33°C (साफ आसमान)
इंदौर

इंदौर में कोरोना विस्फोट जारी : 279 नए पॉजिटिव के साथ लगातार छटा दोहरा शतक : एक सप्ताह का रिकार्ड

📅 07 September 2020, 01:21 AM • ✍️ Sunil Paliwal-Anil Bagora • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
इंदौर में कोरोना विस्फोट जारी : 279 नए पॉजिटिव के साथ लगातार छटा दोहरा शतक : एक सप्ताह का रिकार्ड
इंदौर में कोरोना विस्फोट जारी : 279 नए पॉजिटिव के साथ लगातार छटा दोहरा शतक : एक सप्ताह का रिकार्ड

इंदौर । इंदौर (indore MP) राजनीतिक दलों के नेताओं ने इंदौरवासियों को बेहाल छोड़ कर उपचुनाव की तैयारियों में लग गए है, जिसके चलते अपने आप को नेताजी बोलने वाले मौन की स्थिति में नजर आ रहे है। जो लोग इंदौर खुलवाने के आतुर नजर आ रहे थे, वो कोरोना पॉजिटिव से ग्रस्त नजर आए...कब रूकेगा इंदौर...सब हो रहे है बेहाल...कोरोना रोज सितंबर माह में तोड़ रहा है अपना ही रिकार्ड...लगातार छटी बार दोहरा शतक बना...गति इसी प्रकार रही तो आने दिनों में तीसरा शतक देखेगे इंदौर वासी...!

प्रभारी सीएमएचओ डॉ. पूर्णिमा गाडरिया की मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार 6 सितंबर 2020 रविवार को 279 नए संक्रमित पॉजिटिव मामले सामने आए है। वही रिपीट पॉजिटिव सैंपल की संख्या 9 रही। कल प्राप्त किए गए कुल सैंपल संख्या 956 हैं। जिसमें से कल टेस्ट किए कुल सैंपल की संख्या 1954 रही। जिनमें से कुल 1666 नेगेटिव सैंपल की संख्या रही। इसके साथ ही इंदौर में पॉजिटिव मरीज़ो की कुल संख्या 14870 हो गई है। कल तीन जनों की मौत हो गई। कल तक कुल 421 संक्रमित मरीज़ो की मृत्यु हो चुकी हैं। कल 92 मरीज़ स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए है। जिससे कल तक कुल 10231 मरीज़ स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किए गए है, साथ ही कल 5 व्यक्तियों को संस्थागत क्वारेंटाइन से डिस्चार्ज कर घर भेजा गया है। जिससे कल तक की कुल क्वारेटाइन व्यक्तियों की संख्या 6226 हो गई, वही अभी तक प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट की संख्या 233471 हो गई हैं। संक्रमित मरीजों का आंकडे अगस्त माह में लगातार शतक के बाद शतकों का आंकड़ा लगातार बढ़ा वही सितंबर की शुरूआत ही दोहरा शतक लगाने से संक्रमित मरीजों ने लगातार छटा दोहरा शतक लगाकर आज तक के सारे पुराने रिकार्ड ध्वस्त कर दिए। प्रशासक, राजनीति और व्यापारीयों की और से साफ लापरवाही साफ झलक रही है। इंदौर प्रशासन और नेताओं की लड़ाई में जनता बेहाल हो रही है। नेताओं से निवेदन है कि प्रशासन का काम व्यवस्था बनाए रखकर इंदौरवासियों की सेहत का ध्यान रखना...उनके काम में दखलदाजी बंद कर प्रशासन बिना फ्रेसर में काम करने दिजिए...नेतागिरी के चक्कर में इंदौरवासी दहशत में जी रहे है। Indore Corona Update MP (फोटो फाईल) 

● पालीवाल वाणी ब्यूरो-Sunil Paliwal-Anil Bagora...✍️

? निःशुल्क सेवाएं : खबरें पाने के लिए पालीवाल वाणी से सीधे जुड़ने के लिए अभी ऐप डाउनलोड करे :  https://play.google.com/store/apps/details?id=com.paliwalwani.app सिर्फ संवाद के लिए 09977952406-09827052406

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें