📅 Tuesday, 29 September 2026 | 02:43 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,771.72 ▼ -1,124.02 (-1.52%) • निफ्टी 50: 22,780.25 ▼ -360.25 (-1.56%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹147,540 • 🥈 चांदी (1kg): ₹229,100 • ☀️ उज्जैन: 22°C (साफ आसमान)
इंदौर

इंदौर में फूटा कोरोना बम : आज फिर सर्वाधिक 136 नए संक्रमित पॉजिटिव मरीज मिले

📅 16 July 2020, 12:55 AM • ✍️ Sunil paliwal-Anil bagora • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
इंदौर में फूटा कोरोना बम  : आज फिर सर्वाधिक 136 नए संक्रमित पॉजिटिव मरीज मिले
इंदौर में फूटा कोरोना बम : आज फिर सर्वाधिक 136 नए संक्रमित पॉजिटिव मरीज मिले

इंदौर । कोरोना संक्रमित वायरस कोविड-19 के चौंकाने वाले मामले समाने आ रहे हैं। आज फिर 136 पॉजिटिव मरीज मिलने से प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के तमाम दावे अब फेल हो गए...अनलॉक के दौरान इंदौर में कोरोना बम फुट रहा है। इंदौरवासियों की हालत चिंताजनक हो गई। इंदौर प्रशासन की मेहनत पर पानी फेरते हुए आमजनों के कारण इंदौर एक बार फिर खतरे के निशान पर पहुंच गया हैं। हमने पूर्व में ही चिंता जाहिर करते हुए बताया था कि कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में एकाएक उछाल आने की संभावना हैं...हमारी अशंका सही साबित होते हुए छटे दिन में कोरोना पॉजिटिव मरीजों के मिलने से सही साबित होती हुई दिखाई दे रही हैं। इंदौर एक बार फिर तेजी से कोरोना विस्फोट के साथ आज संक्रमित संख्या का बम फूटा। वही आज फिर 5 रिपीट केस भी आए। इंदौर में 2 मौत हुई। संभावना बन रही है कि इंदौर पुन : लॉकडाउन की और कदमताल करता हुआ दिखाई दे रहा है। लेकिन राजनेताओं की जिद् के कारण इंदौर कलेक्टर श्री मनीष सिंह अपने स्वविवेक से निर्णय लेने में देरी कर रहे है। 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला इंदौर के डॉ. प्रवीण जड़िया की रिपोर्ट के अनुसार इंदौर में आज 15 जूलाई 2020 को 136 नए पॉजिटिव आंकड़े मामले सामने आए है। रिपीट पॉजिटिव सैंपल की संख्या 5 रही। कल प्राप्त किए गए कुल सैंपल संख्या 2296 हैं। जिसमें से कल टेस्ट किए कुल सैंपल की संख्या 2658 रही। जिनमें से कुल 2517 नेगेटिव सैंपल की संख्या रही। इसके साथ ही इंदौर में पॉजिटिव मरीज़ो की कुल संख्या 5632 हो गई है। 2 व्यक्तियों की मौत हुई, जिसको मिलाकर कुल 280 संक्रमित मरीज़ो की मृत्यु हो चुकी हैं। कल 13 मरीज़ स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए है। जिससे कल तक कुल 4087 मरीज़ स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किए गए है, साथ ही कल 2 व्यक्तियों को संस्थागत क्वारेंटाइन से डिस्चार्ज कर घर भेजा गया है। जिससे कल तक की कुल क्वारेटाइन व्यक्तियों की संख्या 4827 हो गई। वही अभी तक प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट की संख्या 111138 हो गई हैं। (फोटू फाईल) 

इंदौर में फूटा कोरोना बम  : आज फिर सर्वाधिक 136 नए संक्रमित पॉजिटिव मरीज मिले

● पालीवाल वाणी ब्यूरो-Sunil Paliwal-Anil Bagora...✍️

? Whatsapp पर हमारी खबरें पाने के लिए हमारे मोबाइल नंबर 9039752406 को सेव करके हमें नाम/पता/गांव अथवा/शहर की जानकारी व्हाट्सएप पर Update paliwalwani news लिखकर भेजें... 09977952406-09827052406

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें