Corna Update : अब रात 9 बजे बंद होंगे बाजार, सार्वजनिक स्थलों पर होलिका दहन नहीं
इंदौर। शहर में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच इंदौर जिले की क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए । अब शहर में बाजार रात 10:00 बजे की जगह 9:00 बजे से बंद होंगे। वहीं धर्म स्थलों को श्रद्धालुओं के लिए आगामी आदेश तक बंद किया जा रहा है। संडे लॉक डाउन के साथ होली पर भी आवजाही पर प्रतिबंध होगा। धार्मिक कार्यक्रमो पर रोक रहेगी। रेस्टोरेंट टेकअवे पर चल सकेंगे।
बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार 26 मार्च से रात नौ बजे बंद कर दिए जाएंगे। भोपाल से मिले आदेश में रात आठ बजे बाजार बंद करने की बात कही गई है। बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधियों ने रात 9 बजे तक बाजार खुले रखने की मांग की थी। इस बैठक में जनप्रतिनिधियों के साथ कलेक्टर मनीष सिंह और पुलिस उपमहानिरीक्षक मनीष कपूरिया भी मौजूद थे। बैठक में फैसला किया गया कि शहर में सार्वजनिक स्थलों पर होलिका दहन नहीं किया जाएगा।
बैठक में इस बात पर सहमति बनी कि होली की तरह ही मुस्लिम समाज का शब ए बरात पर्व भी घरों में ही मनाया जाएगा। वहीं धुलेंडी पर भी लोगों के जमा होने पर रोक रहेगी। आवश्यक कार्यों को इससे मुक्त रखा जाएगा।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
पुष्य नक्षत्र पर दोगुनी होगी समृद्धि, रतलाम ज्वेलर्स के साथ : हर डिज़ाइन है कुछ खास और हर जेवर में है राजसी एहसास
नानाभाई ज्वेलर्स' के अद्वितीय आभूषणों के साथ इस पावन पुष्य नक्षत्र पर अपने जीवन में लाएं अक्षय समृद्धि और अप्रतिम सौंदर्य